सोशल मीडिया पर राहुल गांधी का ये वायरल वीडियो सच है ?, जानें क्या कहते हैं फैक्ट

नई दिल्ली। राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है, "हिंदुस्तान में ही नहीं, भारतीय युवा पूरे देश में बदलाव ला सकते हैं।" कई सोशल मीडिया यूजर्स ने राहुल गांधी का मजाक उड़ाते हुए वीडियो को शेयर किया। इंडिया टुडे के मुताबिक ये पाया गया कि वायरल वीडियो को एडिट किया गया है। असली वीडियो में, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तुरंत ही अपनी गलती को सुधार लिया था।

rahul gandhi viral video mocked and edited know about its false

दावे की जांच करते समय, देखा कि राहुल गांधी के सामने मंच पर "युवा आक्रोश रैली" और "28 जनवरी" की तारीख का उल्लेख किया गया था। इसे एक क्लू के तौर पर एक कीवर्ड खोज की और 28 जनवरी, 2020 को YouTube पर अपलोड किया गया मूल वीडियो पाया।

इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, "श्री राहुल गांधी जयपुर, राजस्थान में युवा आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए।" इस वीडियो में 2:35 मिनट पर राहुल गांधी को वायरल वीडियो में दिया गया बयान देते देखा जा सकता है। मूल वीडियो में, राहुल गांधी ने पहले कहा, "न केवल हिंदुस्तान में, बल्कि भारतीय युवा भी पूरे देश में बदलाव ला सकते हैं।" हालांकि, उन्होंने तुरंत खुद को सही किया और कहा, "न केवल भारत में, बल्कि भारतीय युवा भी पूरी दुनिया में बदलाव ला सकते हैं।"

इसलिए, इस पूरे छानबीन के बाद यह निष्कर्ष निकलता है कि वायरल हो रहे वीडियो में जो दावा किया गया है वह गलत है। वायरल वीडियो असली वीडियो का क्लिप्ड वर्जन है। मूल वीडियो में, गांधी ने यह कहते हुए अपनी गलती को तुरंत सुधार लिया था।

Fact Check

दावा

viral video is false

नतीजा

edited video viral

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+