Fact Check: 'प्रधानमंत्री शिशु विकास योजना' है फर्जी, सरकार ने कही ये बात

नई दिल्ली, 19 अप्रैल: मोदी सरकार बच्चों के विकास के लिए कई योजनाएं चल रही है। बहुत से लोग सही तरीके से आवेदन कर इसका लाभ भी उठा रहे, लेकिन अब जालसाजों ने सरकारी योजनाओं के नाम पर ठगी का प्लान बनाया है। जिसके लिए वो सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहे। अब केंद्र सरकार ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है।

Fake

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा कि केंद्र सरकार 'प्रधानमंत्री शिशु विकास योजना' के तहत गरीब परिवारों को अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। इसके लिए बकायदा आवेदन फॉर्म भी आए हैं। वायरल मैसेज में कहा गया कि जो लोग ये ऑनलाइन फॉर्म भरेंगे, उनको ही सिर्फ इस सरकारी योजना का लाभ मिलेगा।

पीआईबी फैक्ट चेक के मुताबिक ये योजना पूरी तरह से फर्जी है। ऐसी कोई योजना केंद्र सरकार की ओर से नहीं चलाई जा रही है। ऐसे में लोग इस फर्जी मैसेज के चक्कर में ना पड़ें। साथ ही सभी लोग बिना सच्चाई जाने सोशल मीडिया पर ऐसे मैसेज शेयर करने से बचें।

हो सकती है धोखाधड़ी
आपको बता दें कि ऐसे फर्जी मैसेज के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए। कई बार ठग फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों से आवेदन शुल्क के नाम पर पैसे ऐंठ लेते हैं, तो कई बार निजी जानकारियां मांगकर आपको बड़ा चूना भी लगा सकते हैं।

Fact Check

दावा

प्रधानमंत्री शिशु विकास योजना से गरीब बच्चों को मिलेगा लाभ।

नतीजा

ऐसी कोई योजा केंद्र सरकार नहीं चला रही है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+