Fact Check: PM मोदी और पॉप सिंगर रिहाना ने कार्यक्रम में शेयर किया मंच, जानें इस वायरल तस्वीर के दावे का सच

Fact Check: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई खबर या पोस्ट वायरल होते रहते हैं। कई बार फर्जी खबरें या पोस्ट बहुत तेजी से वायरल हो जाते हैं। जब तक सच का पता चले तब तक ये खबरें कई लोगों तक पहुंच जाती हैं। ऐसे में इन खबरों का फैक्ट चेक करना बहुत जरूरी हो जाता है।

एक ऐसे ही मामला बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। पीएम मोदी और पॉप सिंगर रिहाना की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि पीएम मोदी और रिहाना ने एक कार्यक्रम के दौरान मंच शेयर किया था। वायरल तस्वीर में दिखाया गया है कि दोनों एक कार्यक्रम के दौरान मंच शेयर कर रहे हैं।

PM मोदी और रिहाना ने कार्यक्रम में शेयर किया मंच, जानें सच

इस वायरल तस्वीर का जब फैक्ट चेक किया गया तो इसकी सच्चाई का पता चला। फैक्ट चेक में पता चला कि यह तस्वीर फर्जी है। इसे एडिट करके रिहाना और पीएम मोदी को एक मंच साझा करते हुए दिखाया गया है। रिहाना की तस्वीर उस वक्त की है जब उन्हें 2017 में हार्वर्ड फाउंडेशन द्वारा ह्यूमैनिटेरियन ऑफ द ईयर का सम्मान मिला था।

वहीं, पीएम मोदी की तस्वीर 2019 में नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित व्यापारी सम्मेलन की है। यह तस्वीर फोटोग्राफर पॉल मैरोटा ने 2017 में रिहाना के लिए हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के सम्मान समारोह में ली थी।

सिंगर रिहाना के साथ मंच साझा करते हुए पीएम मोदी की वायरल तस्वीर फेक है। इसे एडिट किया गया है। इस दावे की पुष्टि करने के लिए कोई सबूत नहीं है, जिससे पता चल सके कि पीएम मोदी और सिंगर रिहाना ने कार्यक्रम के दौरान मंच शेयर किया था।

यह भी पढ़ें- Fact Check: चेन्नई में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की फोटो हो रही डिस्प्ले? जानें वायरल Video का सच

Fact Check

दावा

false

नतीजा

false

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+