Fact Check: चेन्नई में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की फोटो हो रही डिस्प्ले? जानें वायरल Video का सच
Fact Check News: चेन्नई शहर अपने ट्रैफिक जाम के लिए भी काफी सुर्खियों ंमें रहता है। हाल ही में ग्रेटर चेन्नई ट्रैफिक पुलिस ने 19 जून को गति उल्लंघन का पता लगाने के लिए शहर भर में तीस स्पीड रडार गन स्थापित करने की योजना की घोषणा की।
इस बीच अब इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर चेन्नई में ट्रैफिक सिग्नल से जुड़ी एक स्क्रीन दिखाई दे रही है, जो ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के चेहरे दिखा रहा है। एक ट्विटर यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि अगर आप चेन्नई में ट्रैफिक नियम तोड़ेंगे तो जुर्माने के तौर पर आपका चेहरा दिखाया जाएगा।

ऐसे ही ट्विटर पर एक अन्य व्यक्ति ने कहा, "चेन्नई में यातायात नियमों का उल्लंघन सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित होता है। उल्लंघन करने वालों को अपने गलत कृत्य को देखकर शर्म महसूस होगी। क्या इसे भुवनेश्वर में लागू किया जाना चाहिए?" वीडियो के साथ ऐसी पोस्ट की भरमार है।
If you break the traffic rule in Chennai your face will be projected with the fine... 😱🫣 Great innovation. Ideas Delhi? There are many rogue drivers on the roads pic.twitter.com/eyOohCy4DA
— Aviator Anil Chopra (@Chopsyturvey) June 22, 2023
जब इस वीडियो की पड़ताल की तो जांच में पाया गया कि वीडियो चेन्नई के एक आर्टिस्ट ने कंप्यूटर ग्राफिक्स इमेज (सीजीआई) का यूज करके बनाया गया था। जो मई 2022 से इंटरनेट पर मौजूद है। वायरल वीडियो को पता लगाने पर हमें एक और वीडियो मिला, जिसने 11 जून, 2023 को वही वीडियो शेयर किया था और लिखा था, "यातायात नियमों के उल्लंघन से बचने के लिए चेन्नई में सिग्नल ट्रैकिंग यह एक सीजीआई कॉन्सेप्ट वीडियो है।" क्लिप के नीचे इंस्टाग्राम अकाउंट "Rigged Indian" का भी जिक्र किया गया था।
ऐसे में साफ हो गया है कि यह वीडियो पूरी तरफ से फेक हैं। चेन्नई में ऐसा कोई बोर्ड या डिस्प्ले नहीं लगा, जहां ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के चेहरे दिखाए जाएं।

Fact Check
दावा
दावा किया जा रहा है कि ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के चेहरे प्रदर्शित किए जा रहे हैं।
नतीजा
यह CGI का यूज करके बनाया गया एक पुराना कॉन्सेप्ट वीडियो है।












Click it and Unblock the Notifications