Fact Check: 'मैं किसी भी आरक्षण को पसंद नहीं करता हूं', क्या सच में PM मोदी ने दिया संसद में ये बयान, जानें सच
Fact Check News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बुधवार (7 फरवरी) को राज्यसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब दिया। इस दौरान पीएम मोदी ने अपने 10 सालों के कार्यकाल के बारे में देश की जनता को सदन से बताया। ॉ
इसी के साथ उन्होंने विपक्षी दल कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने दावा करते हुए कहा कि इस बार चुनाव में कांग्रेस 40 सीटें भी नहीं जीत पाएगी। इसी के साथ उन्होंने पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू के बयान को भी सदन में दोहराया।

ऐसे में सोशल ंमीडिया पर पीएम मोदी के एक बयान की वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि पीएम मोदी ने सदन में कहा कि वो "किसी भी आरक्षण को पसंद नहीं करते" ऐसे में इस वायरल वीडियो की क्या सच्चाई है, जानिए?
कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट की है, जिसमें पीएम मोदी सदन के अंदर अपना संबोधन दे रहे हैं। इस वीडियो के साथ कांग्रेस नेता ने कैप्शन में लिखा-मोदी जी क्या कह रहे हैं? "ये किसी भी प्रकार के आरक्षण के खिलाफ हैं? नौकरी में तो बिलकुल नहीं"? क्या हो रहा है भाजपा में?
मोदी जी क्या कह रहे हैं?
— Surendra Rajput (@ssrajputINC) February 7, 2024
“ये किसी भी प्रकार के आरक्षण के ख़िलाफ़ हैं? नौकरी में तो बिलकुल नहीं”?
क्या हो रहा है भाजपा में? pic.twitter.com/PSckKSal3B
ऐसे में एक दिन पहले दिए गए पीएम मोदी के बयान की जब पड़ताल की तो वीडियो पूरी तरह से भ्रामक करने वाली थी। वीडियो को काटकर पोस्ट किया गया है। क्योंकि पीएम मोदी ने सदन में ऐसा कहा तो है, लेकिन यह उनके शब्द नहीं थे।
जानिए पीएम मोदी का पूरा बयान
दरअसल, पीएम मोदी ने जो बयान दिया वो पूर्व पीएम नेहरू के हवाले से कहा था। पीएम मोदी ने कहा, "एक बार नेहरू जी ने मुख्यमंत्रियों को चिट्ठी लिखी थी, जिसमें लिखा था कि 'मैं किसी भी आरक्षण को पसंद नहीं करता और खासकर नौकरी में आरक्षण तो कतई नहीं। मैं ऐसे किसी भी कदम के खिलाफ हूं जो अकुशलता को बढ़ावा दे, जो दोयम दर्जे की तरफ ले जाए।' इसी के आधार पर मैं कहता हूं कि कांग्रेस आरक्षण की जन्मजात विरोधी है।"
नेहरू जी कहते थे कि अगर SC/ST, OBC को नौकरी में आरक्षण मिला तो सरकारी कामकाज का स्तर गिर जाएगा। आज जो ये आंकड़े गिनाते हैं, उसका मूल यही है। अगर उस समय सरकार में भर्ती हुई होती, तो वो प्रमोशन के बाद आगे बढ़ते और आज यहां पहुंचते: PM pic.twitter.com/DUWEMMVvoF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 7, 2024

Fact Check
दावा
दावा किया जा रहा है कि पीएम मोदी ने सदम में कहा कि वो आरक्षण के खिलाफ हैं।
नतीजा
वायरल दावा पूरी तरह से फेक हैं।












Click it and Unblock the Notifications