Fact Check: पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल पार्क योजना से तेलंगाना बाहर? जानें न्यूज का सच
Fact Check News: एक न्यूज पेपर ने दावा करते हुए अपनी खबर में लिखा है कि पीएम मित्र योजना के तहत स्थापित किए जाने वाले 7 मेगा टेक्सटाइल पार्कों की सूची से तेलंगाना को बाहर कर दिया है।

भारत टेक्सटाइल सेक्टर में लाखों युवाओं को नौकरी देने की तैयारी कर रहा है। केंद्र ने हाल ही में देश के 7 राज्यों में पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल पार्क बनाने को मंजूरी दे दी है। अब एक न्यूज रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस लिस्ट से तेलंगाना को बाहर कर दिया है। ऐसे में जानिए सच्चाई?
मोदी सरकार ने सात राज्यों तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, एमपी और यूपी में पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल पार्क बनाने को मंजूरी दे दी है। पीएम मोदी 17 मार्च घोषणा करते हुए बताया था कि देश के 7 राज्यों में टेक्सटाइल पार्क स्थापित किए जाएंगे।
लिस्ट से तेलंगाना हुआ बाहर!
इस बीच अब TelanganaToday की एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि पीएम मित्र योजना के तहत स्थापित किए जाने वाले 7 मेगा टेक्सटाइल पार्कों की सूची से तेलंगाना को बाहर कर दिया है। इस खबर की हकीकत को पीआईबी फैक्ट चेक ने ट्वीट करते हुए बताई।
पीआईबी फैक्ट चेक ने बताया कि तेलंगाना टुडे का मेगा टेक्सटाइल पार्कों की सूची से तेलंगाना को बाहर करने का दावा पूरी तरह से झूठा है। वारंगल, तेलंगाना मेगा टेक्सटाइल पार्कों के लिए चयनित 7 स्थलों में से एक है। ऐसे में साफ हो गया है कि न्यूज रिपोर्ट में किया गया दावा पूरी तरह से झूठ है।
एक जगह से होगा सारा काम
आपको बता दें कि देश के 7 राज्यों में बनने वाले मेगा टेक्सटाइल पार्क से देश में करीब 14 लाख से ज्यादा नई जॉब्स के अवसर बनेंगे। टेक्सटाइल पार्क को स्थापित करने का उद्देश्य है कि यहां कपड़ों का पूरा काम एक ही जगह पर होगा। कपड़ा तैयार करने से लेकर मार्केटिंग, डिजाइनिंग और एक्सपोर्ट सारा काम एक जगह से ही किया जाएगा।

Fact Check
दावा
एक न्यूज में दावा किया गया है कि 7 मेगा टेक्सटाइल पार्कों की सूची से तेलंगाना को बाहर कर दिया है।
नतीजा
दावा पूरी तरह से झूठा है। तेलंगाना के वंरगल में यह पार्क स्थापित होगा।












Click it and Unblock the Notifications