Fact Check: TRAI मुफ्त मोबाइल रिचार्ज का दे रहा ऑफर? आपके पास भी आया मैसेज तो जानिए सच्चाई
Fact Check News: जब से टेलीफोन कंपनियों ने मोबाइल रिचार्ज महंगा किया है, तब से सोशल मीडिया पर फोन यूजर्स जमकर अपनी भड़ास निकल रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक लिंक और स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है, जो भारत सरकार की वेबसाइट से लिया गया है।
वायरल लिंक और स्क्रीनशॉट में दावा किया जा रहा है कि भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण यानी TRAI फोन यूजर्स को मुफ्त मोबाइल रिचार्ज की सुविधा दे रहा है। ऐसे में जानिए क्या है सच्चाई?

दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार सभी को तीन महीने का मुफ्त मोबाइल रिचार्ज दे रही है। हालांकि जब इस दावे का फैक्ट चेक किया तो पूरा मामला भ्रामक मिला।
इसी के साथ वायरल लिंक पर जब क्लिक किया तो वेबसाइट लिंक हमें TRAI की आधिकारिक वेबसाइट पर नहीं लेकर गया। साथ ही ना ही इस पर प्रीपेड रिचार्ज के बारे में कोई खास जानकारी दी गई थी। इसके बाद जब TRAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देखा कि इस तरह का कोई नोटिस है नहीं मिला।
3 महीने के फ्री रिचार्ज का दावा
पीआईबी फैक्ट चेक ने इसकी सच्चाई लोगों से साझा करते हुए अपने एक्स पोस्ट में कहा है कि तीन महीने के फ्री रिचार्ज का मैसेज पूरी तरह से फर्जी है। पीआईबी ने लिखा कि TRAI की तरफ से किसी तरह का कोई ऑफर नहीं दिया है। इसी के साथ लोगों को सावधान करते हुए कहा कि ऐसे किसी लिंक पर भूलकर भी क्लिक नहीं करें।
आपके पास भी आए ऐसा मैसेज तो सावधान!
अगर आपके पास भी फ्री रिचार्ज या किसी तरह के मुफ्त प्रलोभन वाला मैसेज आए तो ऐसे दावाों से दूर रहें और इन्हें पूरी तरह से इग्नोर करें। किसी भी लिंक पर क्लिक ना करें, क्योंकि ऐसे लिंक पर क्लिक करने से आपकी जानकारी के साथ-साथ आपके साथ पैसों का धोखा हो सकता है। वहीं ऐसा कोई मैसेज आपको मिले भी तो उस कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक करना जरूरी है।

Fact Check
दावा
दावा किया जा रहा है कि TRAI मोबाइल यूजर्स को मुफ्त रिचार्ज दे रहा है।
नतीजा
ये दावा पूरी तरह से फेक है। TRAI ने किसी तरह के रिचार्ज का ऑफर नहीं दिया है।












Click it and Unblock the Notifications