Fact Check: मोदी सरकार दे रही गरीब लोगों को ₹32,849 की मदद? जानें इस दावे की सच्चाई
PIB Fact Check News: एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि केंद्र सरकार गरीब वर्ग के लोगों को आर्थिक रूप से 30 हजार रुपए की मदद कर रही है। ऐसे में क्या है इसकी सच्चाई, जानिए।

PIB Fact Check: केंद्र सरकार की तरफ से कई ऐसी सहायता योजनाएं चलाई जा रही है, जिनका सीधा फायदा आम लोगों को मिल रहा है। देश के गरीब और वंचित वर्ग की महिलाओं और बच्चों के लिए कई तरह की योजनाएं धरातल पर काम कर रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें 32 हजार रुपए देने बात कही है। ऐसे में क्या यह वायरल मैसेज की सच्चाई जानिए।
आजकल सोशल मीडिया और मैसेज में एक लिंक तेजी से लोगों के पास जा रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि वित्त मंत्रालय की ओर से गरीब वर्ग को सहायता के रूप में ₹32,849 का लाभ दिया जा रहा है। इसी के साथ एक लिंक भी लोगों को भेजा जा रहा है, जिसमें आवेदनकर्ता की पर्सनल और बैंक डिटेल मांगी जा रही है।
ऐसे में इस तरह के दावे के साथ कोई लिंक आपको या आपके परिचित को मिला है तो उस पर भरोसा करने से पहले इसकी सच्चाई जानना बेहद जरूरी है। प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) ने इस योजना की हकीकत के बारे में बताया है। PIB Fact Check ने ट्वीट करते हुए इसे भ्रामक बताया है।
A message with a link claims to offer a benefit of ₹32,849 in the name of the Ministry of Finance as an aid to the poor class and is further seeking the recipient's personal details.#PIBFactCheck
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) May 30, 2023
▶️This message is FAKE
▶️No such benefit is announced by @FinMinIndia pic.twitter.com/hyS92noEzT
PIB Fact Check ने अपने ट्वीट में बताया कि लिंक के साथ एक मैसेज गरीब वर्ग को सहायता के रूप में वित्त मंत्रालय के नाम पर ₹32,849 का लाभ देने का दावा किया गया है। इसी के साथ प्राप्तकर्ता के व्यक्तिगत विवरण की भी मांग की जा रही है। यह मैसेज फेक है। वित्त मंत्रालय की ओर से ऐसी किसी भी तरह से आर्थिक मदद घोषित नहीं की गई है।
इसी के साथ लोगों से इस तरह के लिंक पर क्लिक करके अपनी डिटेल ना देने की भी अपील की है। बता दें कि साइबर ठगों की ओर से ऐसे लिंक क्रिएट करके लोगों के बैंक अकाउंट को निशाना बनाया जाता है। केंद्र सरकार द्वारा ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है। यह मैसेज पूरी तरह से फर्जी पाया गया है।

Fact Check
दावा
दावा किया जा रहा है वित्त मंत्रालय की ओर से गरीबों को आर्थिक मदद की जा रही है।
नतीजा
ये दावा पूरी तरह से फेक है।












Click it and Unblock the Notifications