Fact Check: केंद्र ने किया Voter ID और आधार कार्ड को लिंक कराना जरूरी? जानें सच
दावा किया जा रहा है कि चुनाव कानून (संशोधन) विधेयक 2021 के तहत अब वोटर आईडी और आधार कार्ड को लिंक करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में इस दावे को लेकर खुद सरकार ने इसकी हकीकत बताई है।

Fact Check: वोटर आई और आधर कार्ड को लिंक कराने को लेकर कई तरह की खबरें अब तक सामने आ चुकी है। ऐसे में इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने अब वोटर आईडी और आधार कार्ड को लिंक करवाना अनिवार्य कर दिया है। ऐसे में क्या है इस दावे की सच्चाई, जानिए...
दावा- वोटर आईडी और आधार लिंक जरूरी
दरअसल, पोस्ट में दावा किया गया है कि चुनाव कानून (संशोधन) विधेयक 2021 के तहत अब वोटर आईडी और आधार कार्ड को लिंक करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में इस दावे को लेकर खुद सरकार ने इसकी हकीकत बताई है।
पीआईबी फैक्ट ने बताई सच्चाई
वायरल पोस्ट को लेकर पीआईबी की फैक्ट चेक ने ट्ववीट करते हुए बताया, 'दावा किया जा रहा है कि चुनाव कानून (संशोधन) विधेयक, 2021 के अनुसार अब वोटर आईडी और आधार को लिंक करने के लिए 'अनिवार्य' है। उन्होंने कहा कि यह दावा झूठा है। आधार कार्ड को मतदाता पहचान पत्र से जोड़ना स्वैच्छिक है।
ऐसे करा सकते हैं ऑनलाइन आधार और वोटर कार्ड लिंक
आधार और वोटर कार्ड को लिंक कराना स्वैच्छिक है। ऐसे में अगर आप ऐसा करना चाहते है तो बैठे आसानी से अपने वोटर आईडी कार्ड को आधार से लिंक कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ सिंपल स्टेप्स फॉलो करने होंगे।
- वोटर आईडी को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए आपको सबसे पहले https://nvsp.in/ वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर जाने के बाद लॉगिन पर क्लिक करें। यहां आपको नए यूजर के तौर पर रजिस्टर करने का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपसे मोबाइल नंबर और कैप्चा डालने को कहा जाएगा और आपके मोबाइल पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। इस ओटीपी को डालते ही एक नया पेज खुलेगा।
- यहां आपको पूछे गए सभी विवरण भरने होंगे। इसे सबमिट करने के बाद आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। सभी जानकारी जमा करने के बाद एक acknowledgment number स्वतः आ जाएगा।
- आप आधार से जुड़ी अपनी वोटर आईडी की स्थिति की जांच करने के लिए acknowledgment number का उपयोग कर सकते हैं।

Fact Check
दावा
दावा किया जा रहा है कि अब वोटर आईडी और आधार कार्ड को लिंक करवाना अनिवार्य।
नतीजा
पीआईबी फैक्ट चेक ने कहा कि आधार कार्ड को मतदाता पहचान पत्र से जोड़ना स्वैच्छिक है।












Click it and Unblock the Notifications