PIB Fact Check: क्या अल्पसंख्यक मंत्रालय से जुड़ा है राष्ट्रीय मदरसा बोर्ड? जानें सच्चाई
सोशल मीडिया पर रोजाना कई फर्जी खबरें चलती हैं। जिसके चलते कई बार लोगों को भ्रम हो जाता है और गलत कदम उठा बैठते हैं। ऐसे में अगर आप सतर्क रहना चाहते हैं तो पीआईबी के फैक्ट चेक को जरूर पढ़ें। जहां आप क्लियर हो जाएंगे की कौन सी खबर अफवाह है और कौन सी खबर सही है। तो चलिए आज इसी तरह एक खबर की सच्चाई का पता करते हैं पीआईबी फैक्ट चेक के जरिए।
दावा
दरअसल, हाल ही में मदरसा बोर्ड को लेकर एक अफवाह फैलाई जा रही है। जिसमें ये दावा किया जा रहा है कि नेशनल मदरसा बोर्ड, अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय से जुड़ा है और इसने शिक्षकों के लिए सैकड़ों भर्ती निकाली है। तो चलिए जानते हैं इस खबर की सच्चाई क्या है?

सच्चाई
लेकिन इस खबर की सच्चाई कुछ और ही है। PIB द्वारा किए गए फैक्ट चेक के अनुसार, उपर्युक्त संगठन भारत सरकार (जीओआई) से संबद्ध नहीं है। पीआईबी ने फर्जी दावे को खारिज करते हुए कहा ऐसी वेबसाइटों पर कभी भी निजी जानकारी का खुलासा न करें।

Fact Check
दावा
ये दावा किया जा रहा है कि नेशनल मदरसा बोर्ड, अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय से जुड़ा है और इसने शिक्षकों के लिए भर्ती निकाली है।
नतीजा
PIB द्वारा किए गए फैक्ट चेक के अनुसार, उपर्युक्त संगठन भारत सरकार (जीओआई) से संबद्ध नहीं है। पीआईबी ने फर्जी दावे को खारिज करते हुए कहा ऐसी वेबसाइटों पर कभी भी निजी जानकारी का खुलासा न करें।












Click it and Unblock the Notifications