Fact Check: एक लिंक पर क्लिक करने से मिल रहा फ्री लैपटॉप? जानें वायरल मैसेज का सच
Free Laptops Scheme: सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि फ्री लैपटॉप स्कीम के जरिए एक क्लिक में लैपटॉप मिल रहा है।

Fact Check: फ्री लैपटॉप स्कीम को लेकर सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि एक नई स्कीम के तहत युवाओं को मुफ्त में लैपटॉप दिया जा रहा है। इसी के साथ एक लिंक भी भरने के लिए कहा है। ऐसे में क्या इस स्कीम की सच्चाई जानिए?
केंद्र से लेकर राज्य सरकार अपनी योजनाओं के तहत छात्राओं को मुफ्त में दे रही है। ऐसे में स्कूल-कॉलेज के छात्र इस योजना का फायदा उठा रहे हैं। इस बीच इन दिनों एक मुफ्त लैपटॉप स्कीम का मैसेज एक लिंक के साथ सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
इस वायरल मैसेज में दावा किया जा रहा है कि पढ़ने लिखने वाले युवाओं को मुफ्त लैपटॉप दिया जा रहा है। इसी के साथ इसे बुक करने के लिए एक लिंक भी दिया गया है, जिस पर क्लिक करके पर्सनल डिटेल मांगी जा रही है।
A Message with a link is circulating on social media claiming to offer free laptops for youth & to click on the provided link to book it, asking for personal details.#PIBFactCheck
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) April 15, 2023
💠The circulated link & the message are #FAKE
💠Be cautious while sharing personal information. pic.twitter.com/xC1HqXAfly
लिंक में फोटो के नीचे 'स्टूडेंट लैपटॉप स्कीम' भी लिखा हुआ है। साथ ही एक फॉर्म भरने के लिए दिया गया है। इस वायरल मैसेज की हकीकत पीआईबी फैक्ट चेक ने ट्वीट कर बताई है। ऐसी कोई स्कीम नहीं है। ये मैसेज पूरी तरह से फेक है।
पीआईबी ने इसे गुमराह करने वाला बताते हुए मैसेज और लिंक पूरी तरह फर्जी करार दिया है। साथ ही कहा है कि ऐसी कोई स्कीम नहीं है, जिस पर युवाओं को फ्री में लैपटॉप दिए जा रहे हैं। साथ ही अपनी पर्सनल डिटेल भी शेयर करने से सतर्क किया है।

Fact Check
दावा
लिंक पर क्लिक करने से फ्री लैपटॉप देने का दावा किया जा रहा है।
नतीजा
ये लिंक फेक है।












Click it and Unblock the Notifications