Fact Check: देश भर के फर्जी पत्रकारों के खिलाफ होगी FIR, जानिए वायरल न्यूज का सच

सोशल मीडिया पर एक न्यूजपेपर की कटिंग वायरल हो रही है, जिसमें बताया गया है कि केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने कहा है कि देश भर के फर्जी पत्रकारों के खिलाफ एफआईआर होगी।

fake journalist

PIB Fact Check: हाल में फेक न्यूज चलाने वाले यूट्यूब चैनल्स पर केंद्र सरकार ने एक्शन लेते हुए उनको ब्लॉक कर दिया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई 6 यूट्यूब चैनल पर कार्रवाई की, जिसने कुल 20 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स थे। यह सभी यूट्यूब चैनल फर्जी खबरें चलाकर लोगों को गुमराह कर रहे थे। इस बीच अब एक न्यूज पेपर की कटिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि फर्जी पत्रकारों के खिलाफ पूरे देश में एफआईआर होगी। ऐसे में क्या है इस न्यूज की सच्चाई जानिए...

फर्जी पत्रकारों के खिलाफ एफआईआर होगी

दरअसल, वेकम इंडिया नाम के एक न्यूज पेपर की कटिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि बैगर आरएनआई के अखबार और चैनल चला रहे पत्रकारों के खिलाफ सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय सख्त से सख्त कार्रवाई करने वाली है। न्यूज रिपोर्ट में आगे कहा गया कि सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस में कहा कि देशभर में जितने भी लोग प्रेस आईडी कार्ड लेकर घूम रहे हैं या फिर फर्जी चैनल चला रहे हैं। ऐसे लोगों की तत्काल जांच शुरू होगी।

जानिए वायरल न्यूज की सच्चाई?

वहीं अब इस दावे की सरकारी एजेंसी पीआईबी ने अपने फैक्ट चैक ट्विटर हैंडल से सच्चाई बताई है। PIB Fact Check ने ट्वीट करते हुए कहा कि दावा किया जा रहा है कि केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने कहा है कि देश भर के फर्जी पत्रकारों के खिलाफ एफआईआर होगी। यह दावा फर्जी है। केंद्रीय मंत्री ने इस संबंध में ऐसा कोई बयान नहीं दिया है।

Fact Check

दावा

दावा किया जा रहा है कि देश भर के फर्जी पत्रकारों के खिलाफ एफआईआर होगी।

नतीजा

केंद्रीय मंत्री ने इस संबंध में ऐसा कोई बयान नहीं दिया है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+