Fact Check: देश में 10 दिनों के लिए सब कुछ बंद रहेगा? जानें वायरल न्यूज की हकीकत
PIB Fact Check: 'Technical blog' नाम के एक यूट्यूब चैनल पर 10 दिनों तक देश के बंद रहने की खबर का वीडियो अपलोड किया गया है। ऐसे में इस खबर की हकीकत क्या है? जानिए

Fact Check News: आए दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ ना कुछ ऐसी खबरें वायरल होती है, जो लोगों के अंदर भ्रम पैदा करती है। अब ऐसी ही एक न्यूज तेजी से फैल रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि देश में 10 दिन के लिए सब कुछ बंद होने वाला है। ऐसे में क्या इस वायरल न्यूज की सच्चाई, जानिए।
आज के दौर में कोई भी सोशल मीडिया पर सामने आने वाली किसी भी न्यूज या फिर वायरल वीडियो पर भरोस कर लिया जाता है। ऐसी ही एक खबर है, जिसमें दावा किया गया है कि देश में 10 दिनों के लिए सब कुछ बंद रहेगा।
10 दिनों तक सबकुछ बंद
इस न्यूज को 'Technical blog' नाम के एक यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है, जिसमें कहा गया है कि देश में 10 दिनों के लिए सब कुछ बंद हो जाएगा।
पीआईबी फैक्ट चेक ने इस दावे को पूरी तरह से फर्जी करार दिया है। वायरल न्यूज के स्क्रीनशॉर्ट के साथ अपने ट्वीट में पीआईबी ने लिखा- "दावा: 'Technical blog' नामक Youtube चैनल के एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि देश में 10 दिन के लिए सब कुछ बंद रहेगा। यह दावा फर्जी है। केंद्र सरकार की ओर से ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है। कृपया ऐसी कोई भी संदिग्ध जानकारी आगे साझा ना करें।"
दावा: Technical blog नामक #Youtube चैनल के एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि देश में 10 दिन के लिए सब कुछ बंद रहेगा#PIBFactCheck
▶️ यह दावा #फ़र्ज़ी है
▶️ केंद्र सरकार द्वारा ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है
▶️ कृपया ऐसी कोई भी संदिग्ध जानकारी आगे साझा न करें pic.twitter.com/kDZz7tGb6d
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) May 12, 2023
ऐसी खबरों पर ना करें भरोसा
इसी के साथ लोगों को सुझाव और सलाह देते हुए ऐसी किसी भी संदिग्ध जानकारी को आगे साझा ना करने के लिए कहा है। बता दें कि पीआईबी फैक्ट चेक सरकार का है, जो अपने ट्वीट के जरिए सोशल मीडिया पर फैलने वाली गलत और भ्रामक जानकारियों का पर्दाफाश करती है।

Fact Check
दावा
दावा किया गया है कि देश 10 दिनों के लिए बंद रहेगा।
नतीजा
केंद्र सरकार द्वारा ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है।












Click it and Unblock the Notifications