Fact Check: आयुष्मान भारत योजना में ग्राहक सेवा प्रतिनिधि का वेतन होगा 28500, जानें नियुक्ति पत्र का सच

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की आयुष्मान भारत योजना के नियुक्ति लेटर की तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि ग्राहक सेवा प्रतिनिधि के पद नियुक्ति की जा रही है।

PIB Fact Check

PIB Fact Check Ayushman Bharat Yojana: आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त में करवाया जा सकता है। इस योजना का फायदा उठाने के लिए पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। हालांकि इस अब नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' कर दिया गया है। वहीं अब सोशल मीडिया पर इस योजना से जुड़ी भर्ती का नियुक्ति पत्र वायरल हो रहा है, ऐसे में जानिए क्या इस वायरल लेटर की सच्चाई।

सोशल मीडिया पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की आयुष्मान भारत योजना के नियुक्ति लेटर की तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि ग्राहक सेवा प्रतिनिधि के पद नियुक्ति की जा रही है। जिसका मासिक वेतन 28 हजार 500 रुपए सभी भत्तों के साथ निर्धारित किया गया है। इसी के साथ पत्र के अंतिम में स्वास्थ्य विभाग मंत्रालय निर्देश के हस्ताक्षर भी किए हुए हैं। वहीं लिखा हुआ है कि भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी।

अब इस वायरल नियुक्ति लेटर की हकीकत सरकार की एजेंसी पीआईबी फैक्ट चेक ने बताई है। लेटर को पोस्ट करते हुए PIB Fact Check ने लिखा कि "उम्मीदवार की नियुक्ति स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की आयुष्मान भारत योजना में ग्राहक सेवा प्रतिनिधि के पद पर की जा रही है, जिसके लिए मासिक वेतन ₹28,500 होगा।" यह दावा पूरी तरह से फर्जी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा ऐसा कोई नियुक्ति पत्र जारी नहीं किया गया है।

Fact Check

दावा

आयुष्मान भारत योजना के ग्राहक सेवा प्रतिनिधि का नियुक्ति पत्र जारी किया गया है।

नतीजा

यह दावा फर्जी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने ऐसा कोई नियुक्ति पत्र जारी नहीं किया गया है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+