Fact Check: 5 करोड़ की लॉटरी वाले मैसेज के चक्कर में ना पड़ें, PIB ने जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली, 2 दिसंबर: आज ज्यादातर लोगों के हाथ में स्मार्टफोन है, जिस वजह से वो किसी ना किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़े हैं। वैसे तो इसके बहुत से फायदे हैं, लेकिन कुछ अराजक तत्व भी इन प्लेटफॉर्म्स पर एक्टिव हैं, जो किसी ना किसी तरीके से लोगों को चूना लगाने का तरीका खोजते रहते हैं। अब भारत सरकार के प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है।

Lottery

पीआईबी ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें ठगों की ओर से इस्तेमाल किए जा रहे तरीकों को विस्तार से बताया गया। उसके साथ पीआईबी ने लिखा कि आपके फोन पर जब 5 करोड़ की लॉटरी जीतने वाला मैसेज आता है, तो देखने और सुनने में बहुत अच्छा लगता है, लेकिन सावधान रहें। ये ठगों द्वारा बिछाया गया एक जाल है। इसके चक्कर में आकर आप अपनी निजी जानकारी ना साझा करें, वर्ना आपको चूना लग सकता है।

इन तरीकों से बचें
आमतौर पर ठग सबसे पहले आपके फोन पर मैसेज या फिर ईमेल भेजेंगे। इस मैसेज में बड़े इनाम जीतने की बात कही गई होगी। वैसे समझदार लोग इसे इग्नोर कर देते हैं, लेकिन बहुत से लोग ठगों के जाल में फंस जाते हैं। ज्यादातर मैसेज में आपको किसी नंबर पर कॉल करने को कहा जाएगा। जब भी आप उस पर कॉल करेंगे, तो आपकी सारी जानकारी ली जाएगी। कुछ ठग तो बैंक में पैसा भेजने के नाम पर आपसे ओटीपी पूछ लेंगे, जबकि कुछ इनामी राशि का टैक्स जमा करने के एवज में पैसे मांगेंगे। जैसे ही आप उनको पैसे भेजे देंगे, वो आपका फोन उठाना बंद कर देंगे।

Fact Check

दावा

5 करोड़ की लॉटरी का आ रहा मैसेज

नतीजा

ये मैसेज ठग भेज रहे हैं।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+