कोवैक्सीन के साथ नहीं है पेन किलर लेने की जरूरत, भारत बायोटेक ने जारी की एडवाइजरी

नई दिल्ली, 5 जनवरी: कोरोना महामारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान जारी है। 3 जनवरी से केंद्र सरकार ने 15-18 आयुवर्ग के लिए टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया, लेकिन बहुत से अराजग तत्व ऐसे हैं जो वैक्सीन को लेकर अफवाह फैला रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग भी बिना सच्चाई जाने उसे तेजी से वायरल कर रहे। इस पर अब भारत बायोटेक ने सफाई जारी की है।

corona

भारत बायोटेक ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि हमको एक फीडबैक में पता चला कि कोवैक्सीन लेने वाले बहुत से बच्चों को 500mg की 3 पेरासिटामोल लेने की सलाह दी जा रही है। ये धारण पूरी तरह से गलत है। वैक्सीन लगवाने के बाद पेरासिटामोल या फिर पेन किलर को लेने की जरूरत नहीं है। जब कंपनी ने ट्रायल किया था तो 30 हजार लोगों में से 10-20 प्रतिशत लोगों को ही साइड इफेक्ट हुए थे। जिसमें सबको मामूली दिक्कत थी, जो एक-दो दिन में ठीक हो गई। ऐसे में किसी तरह की दवाई की जरूरत नहीं है। अगर डॉक्टर आपको दवा लेने की सलाह देता है, तो ही आप उसे लें।

7.40 करोड़ को मिलेगा लाभ
केंद्र सरकार ने 15-18 आयुवर्ग के लिए टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया है। जिसके तहत 7.40 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। अभी तक DCGI ने सिर्फ वैक्सीन को ही इस आयुवर्ग पर लगाने की अनुमति दी है।

देश में तेजी से बढ़ रहे मामले
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 58097 मामले सामने आए। इसके अलावा 534 लोगों की मौत हुई। चिंताजनक बात ये है कि नए मामलों के हिसाब से दैनिक रिकवरी कम रही, जहां 15389 मरीज ही ठीक हुए। इसके साथ ही पॉजिटिविटी रेट 4.18 प्रतिशत पहुंच गया है। मंत्रालय ने बताया कि देश में एक्टिव केस की संख्या 214004 है, जबकि अब तक 482551 मरीजों ने जान गंवाई है। वहीं पिछले एक हफ्ते में देश में 8.3 गुना मामले बढ़े हैं।

Fact Check

दावा

कोवैक्सीन लेने के बाद पेन किलर की जरूरत

नतीजा

वैक्सीन के बाद नहीं है किसी दवा की जरूरत।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+