FACT CHECK: क्या केंद्र सरकार घटाकर 50 साल करेगी कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र?

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने साफ किया है कि कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र घटाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रही है, जिसमें कहा गया है कि केंद्र सरकार जल्द की प्रस्ताव लाने जा रही है, जिसके बाद केंद्रीय कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र 50 साल हो जाएगी। केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री डॉ. जीतेंद्र सिंह ने इसे सिर्फ अफवाह करार दिया है।

Fact check No move to reduce retirement age of central govt employees

जीतेंद्र सिंह ने इस वायरल खबर को लेकर कहा है कि बीते कुछ दिनों से कुछ लोग इस तरह की जानकारी फैला रहे हैं लेकिन इसमें सच्चाई नहीं है। सरकारी कर्मचारियों के रिटायरमेंट की उम्र घटाने की सरकार को कोई योजना नहीं है। न ही इस संबंध में कोई प्रस्ताव किसी भी सरकारी स्तर पर बनाया गया है। ऐसे में इस पर ध्यान न दें।

पेंशन में कटौती की बात भी गलत

जीतेंद्र सिंह ने सरकारी कर्मियों की पेंशन में कटौती से जुड़ी खबरों को भी झूठ बताया है।उन्होंने कहा कि ऐसी खबर वायरल हुई है जिसमें सरकार के पूर्व कर्मचारियों की पेंशन में 30 फीसदी कटौती किए जाने का दावा किया गया है और 80 साल से ज्यादा उम्र के लोगों की पेंशन बंद की जाएगी। पेंशन को लेकर ये दोनों बातें पूरी तरह फर्जी हैं। सरकार ने ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है।

बता दें कि हाल के कुछ दिनों में तेजी से खबर वायरल हुई है कि केंद्र सरकार कर्मचारियों की उम्र घटाकर 50 साल करने जा रही है। इस संबंध में भारत सरकार के कार्मिक मंत्रालय ने अपना पक्ष साफ किया है। जितेंद्र सिंह ने कहा है कि कुछ लोग झूठी अफवाहें फैलाते हैं और इनमें मंत्रालय के हवाले से जानकारी होने का दावा किया जाता है। ये दुर्भाग्यपूर्ण है, ऐसा नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा देश इस समय कोरोना से लड़ रहा है, इस समय अफवाहों से बचा जाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+