New 500 Note: प्राण प्रतिष्ठा के दिन जारी होंगे राम मंदिर वाले 500 के नए नोट? जानिए छिपी हुई सच्चाई

New 500 note with Ram Mandir: बस चंद दिन ही बाकी हैं, जब 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होगी और इसके अगले दिन 23 जनवरी से श्रद्धालु भगवान राम के दर्शन कर सकेंगे।

लेकिन, इस बीच राम मंदिर को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी खबरें भी वायरल हो रही हैं, जिनकी सच्चाई लोग जानना चाहते हैं। ऐसी ही एक सोशल मीडिया पोस्ट है, राम मंदिर और 500 रुपए के नोट को लेकर।

ayodhya ram mandir 500 note image

क्या है 500 रुपए के नोट को लेकर दावा?
सबसे पहले आपको बताते हैं कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस पोस्ट में क्या दावा किया गया है। दरअसल, एक सोशल मीडिया यूजर ने अपने एक्स (ट्विटर) हैंडल पर 500 रुपए के नोट की आगे-पीछे से दो तस्वीरें शेयर की हैं। इस नोट में महात्मा गांधी की जगह भगवान राम, लाल किले की जगह अयोध्या का राम मंदिर और बापू के चश्मे की जगह धनुष बाण दिखाए गए हैं।

ayodhya ram mandir 500 note image

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, '22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होगी और उसी दिन 500 रुपए के ये नए नोट जारी किए जाएंगे।' एक और यूजर ने यही तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'राम भक्त गांधी भी यही चाहते थे...जय श्री राम।' अब जानते हैं कि आखिर 500 रुपए के इन नोटों का सच क्या है? क्या वाकई 22 जनवरी को आरबीआई की तरफ से राम मंदिर की तस्वीर वाले 500 रुपए के नए नोट जारी होंगे?

क्या है सोशल मीडिया के इस दावे की सच्चाई
'The Quint फैक्ट चेक के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये दावा झूठा है। 500 रुपए के नए नोट जारी करने की कोई सूचना आरबीआई या केंद्र सरकार की तरफ से नहीं दी गई है। वहीं, जिन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है, उन्हें 500 रुपए के असली नोट की फोटो से छेड़छाड़ कर बनाया गया है।

फोटो बनाने वाला यूजर आया सामने
इसके साथ ही @raghunmurthy07 नाम के एक सोशल मीडिया यूजर ने ये भी दावा किया है कि उसने एडिट करके ये फोटो बनाई हैं। यूजर ने अपनी पोस्ट में लिखा है, 'ये तस्वीरें मैंने एडिट की हैं और ये केवल मेरी कल्पना है। कृपया गलत जानकारी के साथ इन तस्वीरों को शेयर मत कीजिए।' कुछ और यूजर्स ने भी लिखा कि हां ये तस्वीरें उनके इसी दोस्त ने एडिट की हैं।

Fact Check

दावा

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि 22 जनवरी को देश को राम मंदिर की तस्वीर वाले 500 के नए नोट मिलेंगे।

नतीजा

ये दावा गलता है और आरबीआई की तरफ से ऐसी कोई सूचना नहीं है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+