Fact Check: NMC ने विदेश में मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए रखी ये शर्त! जानिए इस दावे की सच्चाई
नई दिल्ली, सितंबर 28। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (National Medical Commission) के एक नोटिस को लेकर सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा फर्जी निकला है। दरअसल, पीआईबी की फैक्ट चेक टीम ने जब उस दावे की पड़ताल की तो वो एकदम फर्जी निकला।

PIB के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर बताया गया है कि कथित तौर पर राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग का एक सार्वजनिक नोटिस इन दिनों वायरल हो रहा था, जिसमें कहा जा रहा था कि 1 जनवरी 2019 या फिर से उसके बाद से विदेशी मेडिकल संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों को 31 दिसंबर 2021 तक इंडियन मेडिकल काउंसिल के एक्ट के तहत पात्रता प्रमाण पत्र प्राप्त करना होगा। पीआईबी ने बताया है ये नोटिस एकदम फर्जी है। ऐसा कोई नोटिस NMC की तरफ से जारी नहीं किया गया है।

Fact Check
दावा
claimed false
नतीजा
claimed false
Rating
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें












Click it and Unblock the Notifications