क्या मुंबई और दुबई के बीच सच में शुरू हो रही हाई-स्पीड अंडरवाटर ट्रेन? fact check में सामने आया सच
Mumbai-Dubai Underwater Train:सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है ,जिसको देखकर लोग उत्साहित हो गए हैं। इस वीडियो में मुंबई और दुबई को जोड़ने वाली 2,000 किलोमीटर लंबी अंडरवाटर हाई-स्पीड रेल लिंक को लेकर दावा किया जा रहा है।
प्रस्तावित प्रोजेक्ट में दावा किया गया जा रहा है कि अब अरब सागर के नीचे 1,000 किमी/घंटा की स्पीड से एक मैग्लेव ट्रेन जल्द चलने वाली है। जिसमें यात्रा करने वाले यात्री समुद्र के अंदर का सुंदर नजारा देख सकेंगे। यह भविष्य की अवधारणा, दो व्यस्त शहरों के बीच यात्रा में क्रांति लाएगी। इस वीडियो का ध्यान आकर्षित किया है लेकिन आइए जानते हैं आखिर इसमें कितना सच है?

क्या किया गया है दावा?
वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि 2018 में, यूएई स्थित फर्म, नेशनल एडवाइजर ब्यूरो लिमिटेड (एनएबीएल) ने इस प्रोजेक्ट संबंधी योजना की शुरूआत की है। इसने अरब सागर के नीचे हाइ स्पीटड से ग्लाइडिंग करने वाली मैग्लेव (magnetic levitation) ट्रेन चलेगी जिससे यात्रा का समय महज दो घंटे हो जाएगा। इस प्रोजेक्ट के तहत केवल यात्री ट्रांसपोर्ट ही नहीं बल्कि दोनों देशों के बीच तेल और पानी का भी ट्रांसपोट करने का प्रस्ताव है।
क्या सच में चलने वाली है हाई-स्पीड अंडर वॉटर ट्रेन?
हालांकि, फैक्ट चेक में की गई जांच में से एक बड़ा सच सामने आया है।हालांकि, खलीज टाइम्स की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, यह प्रोजेक्ट वैचारिक चरण में है। अल शेही ने बताया कि ये केवल एक विचार है, जिसका कोई औपचारिक रोडमैप, फिजिकल स्टडी या भारत या यूएई से सरकारी स्तर पर अनुमोदन नहीं है। फैक्ट चेक में मुंबई-दुबई अंडरवाटर रेल लिंक शुरू होने की पुष्टि नहीं हुई है।
ऑनलाइन वीडियो भले ही वायरल हो रहा है लेकिन अभी तक ऐसे किसी प्रोजेक्ट के ठोस कार्य नहीं शुरू हुआ है ये भी अभी भी एक अवधारणा बनी हुई है। फैक्ट चेक में इन दावों को भ्रामक बताया गया गया है क्योंकि इसके कार्यान्वयन के लिए कोई विश्वसनीय स्रोत या आधिकारिक रोडमैप नहीं तैयार किया गया है।
इस फर्म ने सालों पहले दिया था ये प्रपोजल
गौरतलब है कि इस प्रोजेक्ट को सबसे पहले कई साल पहले यूएई स्थित निजी फर्म नेशनल एडवाइजर ब्यूरो लिमिटेड (एनएबीएल) के प्रबंध निदेशक अब्दुल्ला अल शेही ने पेश किया था। 2018 में, कंपनी ने मुंबई और दुबई के बीच एक जलमग्न रेल लिंक का सुझाव देते हुए एक वीडियो जारी किया। हाल ही में, यह वीडियो फिर से ऑनलाइन सामने आया, जिससे नई दिलचस्पी और अटकलें शुरू हो गईं।

Fact Check
दावा
मुंबई-दुबई अंडरवाटर हाई-स्पीड ट्रेन चलने वाली है, जिसमें लगेंगे 2 घंटे
नतीजा
सोशल मीडिया पर किया जा रहा ये दावा बिलकुल झूठा है।












Click it and Unblock the Notifications