Fact Check: यशवंत सिन्हा के नाम से बीजेपी के लिए किया फर्जी ट्वीट, एक गलती से खुल गई पोल

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में वोटिंग की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 10 दिन बाद वहां पर पहले चरण का मतदान होगा। हाल ही में पूर्व केंद्रीय मंत्री और किसी जमाने में अटल बिहारी वाजपेयी के करीबी रहे यशवंत सिन्हा ने तृणमूल कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी। इसके बाद से वो काफी चर्चा में हैं। साथ ही उनका एक ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें बीजेपी और मोदी सरकार के खिलाफ लिखा है। लोग भी बिना इसकी सच्चाई जाने लगातार इसे फॉरवर्ड कर रहे हैं।

यशवंत

वायरल हो रहे ट्वीट में यशवंत सिन्हा का नाम है। इसके अलावा इसमें हिंदी में लिखा है- "प्यार देने से बेटा बिगड़े! भेद देने से नारी! लोभ देने से नौकर बिगड़े! धोखा देने से यारी! नोटबन्दी से किसान GST से व्यापारी और बीजेपी को वोट देने से देश बिगड़े! ये बात जनहित में जारी!! धन्यवाद"। इस ट्वीट के स्क्रीनशॉट को लोग सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल कर रहे हैं।

वहीं जब हमारी टीम ने इस ट्वीट की जांच की तो हकीकत कुछ और ही निकली। ये बात तो सही है कि यशवंत सिन्हा ने टीएमसी का दामन थाम लिया है। साथ ही वो ममता बनर्जी के लिए प्रचार कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने हाल ही में इस तरह का ट्वीट नहीं किया है। ये ट्वीट एक फर्जी अकाउंट से किया गया था, जो यशवंत के ही नाम से था, लेकिन फर्जी अकाउंट बनाने वाले ने एक बड़ी गलती कर दी। यशवंत के ओरिजनल आईडी में Yashwant Sinha नाम लिखा है, जबकि फेक आईडी में सिन्हा में दो बार aa लिखा है। ऐसे में वायरल हो रही पोस्ट पूरी तरीके से फर्जी है।

Fact Check

दावा

यशवंत सिन्हा ने बीजेपी को वोट देने को बताया गलत

नतीजा

ट्वीट से छेड़छाड़ की गई है

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+