Fact Check: PM मोदी की कैमरे वाली फोटो वायरल, जानिए तस्वीर की सच्चाई?

नई दिल्ली, 18 सितंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अक्सर लोगों ने कैमरा हाथ में पकड़े और फोटोग्राफी करते हुए देखा होगा। हाल ही में अपने 72वें जन्मदिन के मौके पर पीएम मोदी ने शनिवार को मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क में नामीबिया के आए 8 चीतों को छोड़ा था। इस दौरान पीएम ने अपने फोटोग्राफी को शौक के चलते नेशनल पार्क में कुछ फोटो भी खींचे थे। ऐसे में अब उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें देखा जा सकता है कि जिस कैमरे से पीएम मोदी तस्वीर क्लिक कर रहे हैं, जिसके लेंस का शटर बंद है। ऐसे में क्या है इस तस्वीर की हकीकत जानिए...

PM modi Camera

वायरल तस्वीर को सोशल मीडिया पर कई यूजर्स के साथ तृणमूल कांग्रेस के सांसद जवाहर सरकार ने भी शेयर की है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि 'सभी आंकड़ों पर ढक्कन रखना एक बात है, लेकिन कैमरे के लेंस पर कवर रखना दूरदर्शिता है।' तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि पीएम मोदी के कैमरे का लेंस कवर किया गया है। अब जब यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो बीजेपी ने इस पर पलटवार किया।

दरअसल, टीएमसी सासंद की ओर से पोस्ट की गई फोटो पूरी तरह से फेक है। तृणमूल कांग्रेस ने पीएम मोदी एक मॉर्फ्ड फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल किया। बीजेपी ने प्रधानमंत्री की फोटोशॉप्ड इमेज की तुरंत जांच की और फर्जी प्रचार फैलाने के लिए टीएमसी पर हमला किया। फोटोशॉप्ड छवि ने निकॉन कैमरे में कैनन लेंस कवर दिखाया, जो स्पष्ट रूप से पूरी कहानी अपने आप बयां कर रही है।

Recommended Video

    Cheetah In India: Congress का वार, 'हर चीज का क्रेडिट लेना PM Modi की आदत | वनइंडिया हिंदी *News

    बीजेपी नेता सुकांत मजूमदार ने ट्वीट पर पलटवार करते हुए लिखा कि है कि फर्क साफ दिखाई दे रहा है कि जो फोटो शेयर किया गया है, उसमें कैमरा तो निकॉन का है, जबकि कवर कैनन का है। बीजेपी नेता ने कहा, 'फर्जी प्रचार फैलाने का इतना बुरा प्रयास। वहीं ममता बनर्जी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वह किसी ऐसे व्यक्ति को बेहतर तरीके से नियुक्त करें, जिसके पास कम से कम सामान्य ज्ञान हो। इसके तुरंत बाद टीएमसी सांसद जवाहर सरकार ने ट्वीट डिलीट कर दिया।

    हालांकि मॉर्फ्ड की गई तस्वीर को कांग्रेस पार्टी की दमन और दीव यूनिट के स्थानीय हैंडल और कई अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी साझा किया है। ऐसे में साफ देखा जा सकता है कि टीएमसी और कांग्रेस की तरफ से एडिट की गई फोटो पोस्ट करके गुमराह किया गया है।

    Fact Check

    दावा

    पीएम मोदी की बंद कैमरे की शटर की एक फोटो शेयर की गई है।

    नतीजा

    फोटो पूरी तरह से भ्रामक है, गौर से देखने पर साफ पता लग जाएगा कि कैमरा निकॉन का और कवर कैनन का है।

    Rating

    Mostly False
    फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+