Fact Check: 'शमी बुरा पिता है, कभी बेटी को बर्थडे विश नहीं करता', क्या सच है हसीन जहां का ये दावा?
Hasin Jahan : टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां अपने बयानों की वजह से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं, एक दिन पहले ही उन्होंने मोहम्मद शमी पर सोशल मीडिया के जरिए कई इल्जाम लगाए और कहा कि 'कोई भी महिला अपना घर नहीं तोड़ती है, हमारा रिश्ता टूटा इसके पीछे जिम्मेदार शमी और उसका परिवार है।'

उन्होंने शमी पर बेवफाई का, बदसलूकी का और घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है, उनके कई आरोपों में से एक आरोप ये भी है कि 'शमी अपनी बेटी की भी केयर नहीं करता है और ना ही उसे बर्थडेविश करता है। मैंने कई बार बेटी की उससे बात करवाने की कोशिश की लेकिन उसने हमेशा टाल दिया और बेटी को बोला कि फोन नहीं किया करो बिजी रहता हूं।'
'शमी के पास बेशूमार दौलत है लेकिन...'
हसीन जहां ने कहा कि 'शमी के पास बेशूमार दौलत है लेकिन उसकी बेटी सिंपल से स्कूल में पढ़ती है। वो ना तो अच्छा पति साबित हुआ और ना ही अच्छा पिता। उसने केवल मुझे ही दुख नहीं दिया बल्कि उसने मेरी बेटी के साथ भी गलत किया। खुदा उसे कभी माफ नहीं करेगा।' हसीन जहां कि ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग इस पर कमेंट भी कर रहे थे।
हसीन जहां का दावा पूरी तरह से गलत
तो वहीं 'यूपीतक' ने इस खबर की सच्चाई जानने की कोशिश की, जिसमें हसीन जहां का दावा पूरी तरह से गलत निकला। चैनल की ओर जांच किए जाने पर पता चला कि 17 जुलाई 2023 को, जिस दिन शमी की बेटी का जन्मदिन था, उस दिन शमी ने उसे अपने इंस्ट्राग्राम पर विश किया था।
'अल्लाह आपकी सभी उम्मीदें और सपने सच करें'
उन्होंने बेबो की फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि' आप मेरे लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद हैं और मैं इसे कभी हल्के में नहीं लेता। अल्लाह आपकी सभी उम्मीदें और सपने सच करें। जन्मदिन मुबारक हो स्वीटहार्ट।'
'हसीन की वजह से वो अपनी बेटी से मिल नहीं पाते'
इस पोस्ट से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि शमी अपनी बेटी को किस हद तक प्यार करते हैं और अपने कई इंटरव्यू में वो कह चुके हैं कि 'हसीन की वजह से वो अपनी बेटी से मिल नहीं पाते हैं, वो उसे हर पल बहुत मिस करते हैं।'
'इसे केवल शमी का पैसा चाहिए और कुछ नहीं'
यूपी तक की इस खबर के बाद लोग हसीन जहां को ही ट्रोल कर रहे हैं और उन पर झूठ बोलने का आरोप लगा रहे हैं। कई यूजर ने कहा है कि 'इसे केवल शमी का पैसा चाहिए और कुछ नहीं और इसी वजह से वो अनाप-शनाप बातें कर रही है।'

Fact Check
दावा
हसीन जहां ने दावा किया है कि मोहम्मद शमी कभी बेटी को बर्थडे विश नहीं करता।
नतीजा
दावा पूरी तरह से गलत है।












Click it and Unblock the Notifications