Ranbir Alia Wedding: आलिया की मेंहदी सेरेमनी वाली तस्वीर वायरल, जानिए दुल्हन की फोटो का क्या है सच?

नई दिल्ली, 14 मार्च। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का वेडिंग फंक्शन (Ranbir Alia Wedding) बुधवार से ही शुरू हो चुका है। दोनों की प्री-वेडिंग रस्में मुंबई के पाली हिल्स के एक अपार्टमेंट में शुरू हुईं। जिसमें आलिया और रणबीर के परिवार वालों के साथ कई बॉलीवुड सेलेब्स भी नजर आए। प्री-वेडिंग रस्मों में मेहंदी सेरेमनी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। आलिया के हाथों मेंहदी लगा एक तस्वीर सोशल मीडिया पर मेहंदी आर्टिस्ट वीना नागदा के साथ वायरल हो रही है। जिसे आलिया के मेंहदी सेरेमनी (Mehendi Ceremony) की बताया जा रहा है। लेकिन इस तस्वीर के पीछे का सच क्या है आइए जानते हैं...

Ranbir Alia Wedding

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के शादी (Ranbir Alia Wedding) की मेंहदी सेरेमनी को एक तस्वीर के जरिए दिखाने का दावा किया जा रहा है। यह तस्वीर ठीक उस दिन आई है जब एक्ट्रेस आलिया की अभिनेता रणबीर कपूर के साथ हो रही है। दोनों का शादी समारोह बांद्रा स्थित एक अपार्टमेंट में हो रही है। कई लोग सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं।

इस बीच आलिया की एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें उन्होंने लहंगा पहना है और मेंहंदी लगा रखी है। कई लोगों द्वारा यह संदेह जताया जा रहा है कि आलिया का यह तस्वीर 13 अप्रैल को उनकी प्री वेडिंग सेरेमनी में आयोजित मेहंदी समारोह (Mehendi Ceremony) है। तस्वीर को इंस्टाग्राम अकाउंट फिल्मी कीड़ा द्वारा पोस्ट किया गया है। तस्वीर इंटाग्राम पर पोस्ट करने से साथ कैप्शन में यह दावा किया गया है कि यह फोटो आलिया भट्ट की मेहंदी सेरेमनी की है। तस्वीर में आलिया भट्ट के बगल में एक महिला खड़ी है।

सोशल मीडिया यूजर्स ने बताया सच

वहीं इंटाग्राम यूजर्स ने इस पर कई कमेंट किए हैं। यूजर्स की ओर से कहा गया है कि यह तस्वीर काफी पुरानी है। तस्वीर आलिया और रणबीर के वेडिंस सेरेमनी की नहीं है। तस्वीर में आलिया के बगल में जो महिला है वो मेहंदी आर्टिस्ट वीना नागदा हैं। सच यह है कि वीन नगदा इस तस्वीर को पहले ही अपने इंटाग्राम पर पोस्ट कर चुकी हैं। आलिया के मेंहदी वाली वायरल तस्वीर को मेंहदी आर्टिस्ट वीना नगदा ने साल 2021 में अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया था। इसे एक विज्ञापन के लिए सूट किया गया था।

2017 से रणबीर के साथ शुरू हुई थी डेटिंग
रणबीर कपूर के साथ पांच साल पहले आलिया ने डेटिंग शुरू की थी। इस दौरान वे दोनों अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में एक साथ काम कर रहे थे। मई 2018 में रणबीर ने आलिया के साथ डेटिंग की खबरों को सच माना था। 2020 में दोनों शादी की योजना बना रहे थे लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते स्थगति कर दी थी।

Fact Check

दावा

तस्वीर में किया जा रहा दावा गलत है

नतीजा

Social Media

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+