Fact Check: क्या यूपी में रोजाना मिड डे मील में मिल रहा मटर मनीर के साथ शानदार खाना?
नई दिल्ली, 4 सितंबर: सोशल मीडिया पर इन दिनों यूपी के एक स्कूल की फोटो वायरल हो रही है, जिसमें बच्चे स्वादिष्ट भोजन लिए खड़े हैं। इस तस्वीर को बहुत से बीजेपी नेताओं और समर्थकों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। साथ ही दावा किया कि यूपी के स्कूलों में ऐसा ही भोजन रोज मिलता है। इस फोटो के जरिए दिल्ली सरकार पर भी तंज कसा गया।

फोटो में एक बच्चा मिड डे मील के भोजन को लेकर खड़ा है। जिसमें पूड़ी, मटर पनीर, सेब, जूस, सलाद है। इस फोटो को शेयर करते हुए बीजेपी नेता अरुण यादव ने लिखा कि उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूल का मिड डे मील, अगर दिल्ली के किसी विद्यालय में ऐसा होता तो अंतराष्ट्रीय अखबारों में सुर्खियां बनाई जाती। इसके बाद अमित नाम के एक शख्स ने लिखा कि आज के आनंद की जय हो। पूड़ी, मटर-पनीर की सब्जी, सलाद, मिल्क शेक, फल में सेब और मीठे में आइसक्रीम। ये जालौन जिले के एक स्कूल का फोटो है। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की सदस्य साध्वी प्राची, फतेहपुर सीकरी से लोकसभा सांसद राजकुमार चाहर समेत कई नेताओं ने इस फोटो को शेयर किया है।
द प्रिंट की रिपोर्ट के मुताबिक ये तस्वीरें उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के मलकपुरा गांव की हैं, लेकिन उनमें दिखाया गया भोजन नियमित मध्याह्न भोजन योजना का हिस्सा नहीं है। उन्होंने गांव के प्रधान से बात की, जिन्होंने बताया कि ये खाना मिड डे मील योजना की तहत ही मिला था, लेकिन रोजाना नहीं दिया जाता। मिड डे मील में खाने का मेन्यू सरकार द्वारा तय है, लेकिन कभी-कभी विशेष अवसरों पर स्पेशल खाना बन जाता है। दिसंबर-जनवरी में छात्रों ने अच्छा खाना खाने की इच्छा जाहिर की थी। जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने पनीर खाने की इच्छा जताई। फिर फरवरी से उन्होंने उनके लिए विशेष भोजन की व्यवस्था की। उन्होंने साफ किया कि ये भोजन विशेष अवसरों पर ही मिलता है।

Fact Check
दावा
यूपी में रोजाना मिड डे मील में मिल रहा मटर मनीर के साथ शानदार खाना
नतीजा
विशेष अवसरों पर मटर पनीर बनती है।
Rating
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट -
Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द -
Iran Vs America War: ईरान नहीं, इन 2 देशों ने मार गिराए अमेरिकी फाइटर जेट! अब क्या करेंगे ट्रंप?












Click it and Unblock the Notifications