Fact Check: क्या ममता बनर्जी ने नजरूल इस्लाम को बताया महाभारत का रचयिता?

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हमेशा अपने बयान को लेकर चर्चा में रहती हैं। अब सोशल मीडिया पर उनका एक भाषण वायरल किया जा रहा, जो बंगाली भाषा में है। इसके साथ ही लोग दावा कर रहे कि सीएम बनर्जी ने महाभारत को लेकर विवादित बयान दिया है। साथ ही ये भी कहा कि उसे नजरुल इस्लाम ने लिखा है।

कई ट्विटर हैंडल पर ये वीडियो धड़ल्ले से शेयर किया गया। साथ ही ममता बनर्जी का बयान बातकर वायरल किया गया। उन्होंने इसके लिए ममता बनर्जी का मजाक भी उड़ाया। वहीं कई लोगों ने इस दावे को सच मान लिया।

Mamata Banerjee

हमारी टीम ने जब इस तथ्य की जांच की तो सच्चाई कुछ और ही निकली। दरअसल कुछ वक्त पहले ममता बनर्जी ने टीएमसी के स्थापना दिवस समारोह पर एक रैली की थी। उस दौरान उन्होंने कहा कि सिर्फ पढ़ाई करने से सही मायने में कुछ नहीं सीखा जाता, दिल बड़ा होना भी जरूरी है। जो महापुरुषों ने लिखा है, उसे पढ़ें और समझें।

सीएम ने आगे कहा कि पढ़ें और जानें जो रवीन्द्रनाथ ने लिखा, पढ़ें और जानें जो विवेकानन्द ने लिखा, पढ़ें और जानें जो बिरसा मुंडा ने लिखा। महाभारत, नजरुल का लिखा, कुरान, पुराण, वेद, वेदांत, बाइबिल, आदि पवित्र ग्रंथों को पढ़ें और समझें।

इसी वीडियो को उनके विरोधियों ने एडिट करके छोटा कर दिया। साथ ही उसे वायरल करने लगे। ये भाषण बंगाली भाषा में था, ऐसे में लोग इसकी हकीकत भी नहीं समझ पाए। ऐसे में आपसे भी अपील की जाती है कि किसी भी चीज को शेयर करने से पहले उसकी हकीकत जरूर जांच लें।

दो गलत बयान दे चुकी हैं
हाल ही में ममता बनर्जी ने अपने बयान में बड़ा ब्लंडर किया था। उन्होंने अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की जगह राकेश रोशन का नाम बोल दिया था, जो फिल्म मेकर हैं। इसके अलावा उन्होंने इंदिरा गांधी को चांद पर जाने वाली महिला बता दिया था। इसके लिए उनकी काफी आलोचना हुई थी।

Fact Check

दावा

ममता बनर्जी ने नजरूल इस्लाम को बताया महाभारत का रचयिता

नतीजा

ममता बनर्जी ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया था।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+