Fact Check: 'लव जिहाद' पर चेतावनी देने वाली नहीं है गुजरात की IPS अफसर, जानिए कौन हैं काजल सिंघाला?
Fact Check News: फिल्म 'द केरल स्टोरी' के बाद देश में एक बार 'लव जिहाद' को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। इस बीच इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिखने वाली महिला को लेकर दावा किया जा रहा है कि वह गुजरात की IPS अधिकारी है। जो 'लव-जिहाद' की सच्चाई बता रही हैं?
आईपीएस अधिकारी काजल शिंगला बताकर शेयर की गई वीडियो के कैप्शन में लिखा, "ये गुजरात की IPS अधिकारी है। नाम है "काजल सिंघाला"। लव जिहाद क्या है, क्यों किया जाता हैं, कौन करवाता है और इसे अंजाम देने वाले को क्या मिलता है, सुनिए पूरी बात।"

दावा- गुजरात की IPS अफसर हैं महिला
वीडियो में महिला हिंदू माता-पिता और लड़कियों को 'लव जिहाद' के बारे में चेतावनी देते हुए मुस्लिम लड़कों से सतर्क रहने और दूर रहने की चेतावनी दे रही है। वीडियो में महिला 'लव जिहाद' को लेकर तरह-तरह के दावे कर रही हैं।
जानिए कौन हैं काजल सिंघाला
हालांकि जब इस वीडियो की पड़ताल की तो मालूम चला कि गुजरात के आईपीएस अधिकारियों की लिस्ट में कोई काजल सिंघाला नाम की अफसर नहीं है। असल में काजल सिंघाला आईपीएस अधिकारी नहीं बल्कि हिंदूवादी संगठन की कार्यकर्ता हैं, जैसा की दावा किया जा रहा है आईपीएस अधिकारी का पूरी तरह से भ्रामक है।
दरअसल, जब हमने काजल शिंगाला के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को सर्च किया तो असली वीडियो मिल गया, जो कि #lovejihad के साथ अपलोड किया था। काजल शिंगला को काजल हिंदुस्तानी के नाम से भी जाना जाता है। वो एक हिंदूवादी कार्यकर्ता हैं।
उन्होंने यह वीडियो 24 जून 2021 को वेरिफाइड इंस्टाग्राम और फेसबुक पर अपलोड किया था। इसके अलावा बात करें तो काजल को 9 अप्रैल को कथित तौर पर नफरत भरा भाषण देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, जिसकी वजह से ऊना में सांप्रदायिक झड़पें हुईं। हालांकि 4 दिन बाद उन्हें 13 अप्रैल को जमानत मिल गई। काजल को अक्सर वीएचपी और बजरंग दल जैसे संगठनों के कार्यक्रमों में हिस्सा लेता देखा गया है।

Fact Check
दावा
दावा किया जा रहा है कि महिला गुजरात की आईपीएस अफसर हैं।
नतीजा
काजल सिंघाला एक हिंदूवादी कार्यकर्ता हैं। ना कि आईपीएस अफसर।












Click it and Unblock the Notifications