Keerthy Suresh: क्या शादी से पहले प्रेग्नेंट थीं कीर्ति सुरेश? बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखी एक्ट्रेस, जानें सच

Keerthy Suresh Baby Bump: साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। ये फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल ना कर पाई हो, लेकिन फैंस कीर्ति सुरेश की एक्टिंग की खूब तारीफ कर रहे हैं।

वहीं कीर्ति सुरेश की पर्सनल लाइफ की बात करें तो फिल्म बेबी जॉन के रिलीज होने से पहले उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड एंटनी थाटिल संग शादी की थी। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें भी खूब वायरल हुई। इस बीच कीर्ति सुरेश की एक फोटो काफी चर्चा में हैं, जिसमें उनका बेबी बंप नजर आ रहा है।

keerthy suresh baby bump

कीर्ति सुरेश की शादी के 15 दिन बाद उनकी बेबी बंप के साथ फोटोज देख फैंस शॉक्ड रह गए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन फोटोज में एक्ट्रेस अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आईं। इसमें कीर्ति ने अलग-अलग ड्रेस पहनी है। इसके बाद से फैंस कंफ्यूज हो गए कि इतनी जल्दी कीर्ति कैसे प्रेग्नेंट हो गईं। आइए जानते हैं कि सच्चाई क्या है।

ये भी पढ़ें: Keerthy Suresh Marriage: 15 साल का इश्क, अब गोवा में शादी; बेबी जॉन की हीरोइन यूं बनी Antony की दुल्हनिया

कीर्ति सुरेश की बेबी बंप के साथ वायरल हो रही ये तस्वीरें पूरी तरह से फेक हैं। ये फोटोज AI की मदद से बनाई गई हैं। इन तस्वीरों में कोई सच्चाई नहीं है, और अभी कीर्ति अपनी नई मैरिड लाइफ को एंजॉय कर रही हैं। हालांकि, ये कोई पहली बार नहीं है, ऐसा अब तक बॉलीवुड के कई बड़े सितारों के साथ हो चुका है। जिनकी AI की मदद से फोटो एडिट की गई।

कीर्ति सुरेश के वर्कफ्रंट की बात करें, हाल ही में उनकी फिल्म बेबी जॉन रिलीज हुई। जिसमें एक्ट्रेस ने वरुण धवन के साथ स्क्रीन शेयर की। ये फिल्म 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो, वेकेशन के बावजूद फिल्म की कमाई को खास रिस्पॉन्स नहीं मिल पाया। कीर्ति की ये पहली बॉलीवुड फिल्म थी। वह साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं।

ये भी पढ़ें: Keerthy Suresh को पैपराजी ने बुलाया 'डोसा', एक्ट्रेस का चढ़ा पारा, कैमरे के सामने लगाई क्लास

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+