Fact Check: हरिद्वार में कांवड़ियों ने कार चालक को पीटा, वो मुस्लिम है या हिंदू, जानें इस Viral Video का सच
Fact Check: सावन का पवित्र महीना चल रहा है। इस महीने लोग पवित्र गंगाजल लाकर भगवान शंकर पर जलाभिषेक करते हैं। भारी संख्या में कांवड़ियां हरिद्वार से गंगाजल लाते हैं। इस बीच कांवड़ियों का एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।
कार में बैठे एक व्यक्ति से कुछ कांवड़िए मारपीट कर रहे हैं। कांवड़ियों की भीड़ इतनी उग्र हो गई कि उसने कार में तोड़फोड़ की। कार को पलट भी दी। बुर्का पहने कार में बैठी एक महिला भी है।

कांवड़ियों का दावा है कि हमने मुस्लिम दंपती के साथ मारपीट की है। कार चला रहे दंपती कांवड़ियों की भीड़ में आ गए थे। इससे कांवड़ियों की भावना आहत हुई, जिसके चलते दंपती के साथ मारपीट की गई। साथ ही उनकी कार को भी तोड़ दी गई।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, वायरल वीडियो का जब फैक्ट चेक किया गया तो इसका सच कुछ और ही निकला। ऑल्ट न्यूज ने जब इसका फैक्ट चेक किया तो पता चला कि कांवड़िए जिस व्यक्ति से मारपीट कर रहे हैं, वो मुस्लिम नहीं, बल्कि हिंदू है।
यह मामला हरिद्वार के मंगलोर थाना क्षेत्र का है। उत्तराखंड पुलिस ने बताया कि गाड़ी चलाने वाले व्यक्ति का नाम प्रताप सिंह है। उन्होंने बताया कि वो मुस्लिम नहीं, बल्कि हिंदू हैं। SSP हरिद्वार ने बताया कि मामले में दोनों पक्ष हिंदू हैं। इस मामले को सांप्रदायिक रंग देना गलता है।
वहीं, ऑल्ट न्यूज के संस्थापक मोहम्मद जुबैर ने कहा कि इस मामले में पीड़ित प्रताप सिंह से बात की है। उन्होंने बताया कि वो बीजेपी नेता हैं। आरएसएस और बीजेपी से जुड़े होने के चलते उन्होंने RSS की टोपी लगा रखी थी। कांवड़ियों ने उसे मुस्लिम समझकर पीट दिया।
यह भी पढ़ें- Fact Check: दिल्ली में बाढ़ के पानी में आ गया मगरमच्छ? जानें वायरल वीडियो का सच

Fact Check
दावा
false
नतीजा
false












Click it and Unblock the Notifications