Fact Check: जॉर्डन की प्रिंसेस सलमा ने की इजराइल की मदद, मार गिराए 6 ईरानी ड्रोन? जानिए वायरल पोस्ट का सच
ईरान और इजराइल के बीच शनिवार रात संघर्ष देखने को मिला था। ईरान ने इजराइल पर 300 से अधिक मिसाइल और ड्रोन से हमला किया था। इस दौरान इजराइल ने 99 फीसदी से भी अधिक हमलों को नाकाम कर दिया था।
इजराइल की मदद करने में पड़ोसी देश जॉर्डन ने काफी बड़ी भूमिका थी। जॉर्डन ने कई ईरानी मिसाइलों को गिराने में इजराइल की सहायता की थी। इसी बीच इजराइल की मदद करने में एक और नाम तेजी से इंटरनेट पर उभर कर आया है। ये नाम है जॉर्डन की प्रिंसेस सलमा का।

इंटरनेट और सोशल मीडिया पर दावा किया गया है कि प्रिंसेज सलमा ने रविवार को बहादुरी दिखाते हुए ईरान के कई ड्रोन मार गिराए, जो जॉर्डन के हवाई क्षेत्र में प्रवेश कर गए थे। सलमा के इस काम की तारीफ में कई तरह के पोस्ट वायरल हैं।
आपको बता दें कि प्रिंसेस सलमा जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला और रानी रानिया की तीसरी संतान है। सलमा रॉयल जॉर्डनियन एयर फोर्स की पायलट है। ऐसे में उनकी वर्दी में तस्वीरें वायरल हैं लेकिन सोशल मीडिया पर उनके बारे में वायरल तस्वीर और पोस्ट भ्रामक है। इनमें दावा किया गया है कि सलमा ने कम से कम 6 ईरानी ड्रोनों को मार गिराया है।
इस पोस्ट में जॉर्डन की वायु सेना पायलट की वर्दी में 23 साल की सलमा की तस्वीर भी लगाई गई है। हालांकि अभी तक इस दावे की कोई पुष्टि नहीं हुई है कि प्रिंसेस सलमा ने ईरानी ड्रोन को गिराने वाले ऑपरेशन में भाग लिया। सोशल मीडिया पर अखबार की जो कटिंग शेयर की जा रही है वो एडिटिंग के कारामात से बदल दी गई है।
वन इंडिया की फैक्ट चेक टीम ने पाया है कि प्रिंसेज सलमान की जो तस्वीर शेयर की जा रही है वह पुरानी है। कई खबरों में इस तस्वीर का इस्तेमाल हो चुका है। इस पोस्ट के वायरल होने के बाद एक्स ने एक कम्युनिटी नोट जोड़ते हुए कहा कि ये दावे फर्जी और मनगढ़ंत हैं। उनकी ये तस्वीर बीते साल की है, जब वह गाजा में मदद करने के लिए पहुंची थीं।
आपको बता दें कि जॉर्डन की प्रिंसेस सलमा को बहुत महत्वाकांक्षी माना जाता है। वह 2020 में अपने देश की पहली महिला पायलट बनी थीं। सलमा जॉर्डन की रॉयल जॉर्डनियन वायु सेना में लेफ्टिनेंट हैं। वह पिछले साल दिसंबर में उस दल का हिस्सा थीं जिसने गाजा अस्पताल में हवाई सहायता पहुंचाई थी। उसी तस्वीर को अब ईरानी हमले से जोड़कर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है।

Fact Check
दावा
प्रिंसेस सलमा को लेकर किया जा रहा दावा भ्रामक है।
नतीजा
प्रिंसेस सलमा की ये तस्वीरें पुरानी हैं जिन्हें गलत तरीके से वायरल किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications