Fact Check: जो बाइडेन ने राहुल गांधी का उड़ाया मजाक, की PM मोदी की तारीफ, क्या है Viral Tweet का सच

Fact Check: राहुल गांधी के अमेरिकी दौरे को लेकर जो बाइडेन का एक ट्वीट बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। फैक्ट चेक में इस ट्वीट का सच पता चला है।

Fact Check: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई खबर या पोस्ट वायरल होते रहते हैं। कई बार ऐसा होता है कि फेक न्यूज बहुत तेजी से फैल जाती है। लोगों के पास गलत जानकारी चली जाती है। ऐसे में जरूरी है कि लोगों के पास सच्ची खबर पहुंचे, इसके लिए फैक्ट चेक बहुत जरूरी हो जाता है।

इस बीच अक्सर ये होता है कि जब तक लोगों के सामने सच आए तब तक फेक न्यूज अपना काम कर चुकी होती है। इस बीच ऐसे ही अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का ट्वीट बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। द क्विंट के मुताबिक, फैक्ट चेक करने पर इसका सच कुछ और ही निकला।

जो बाइडेन ने राहुल गांधी का उड़ाया मजाक, PM मोदी की तारीफ की, क्या है Viral Tweet का सच

जो बाइडेन द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अमेरिका यात्रा के बारे में कथित तौर पर साझा किए गए एक ट्वीट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ट्वीट में राहुल गांधी का मजाक उड़ाया जा रहा है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ हो रही है।

जो बाइडेन ने राहुल गांधी का उड़ाया मजाक?

ट्वीट में जो बाइडेन ने लिखा है कि अमेरिका में हम राहुल गांधी का स्वागत करते हैं। लेकिन सिर्फ इसलिए कि भारत नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खुले में शौच से मुक्त हो गया है, इसका मतलब यह नहीं है कि आप कभी भी खुले में शौच करने के लिए मेरे देश आ सकते हैं।

Recommended Video

      Fact Check: Sangeeta Phogat-Vinesh Phogat की Viral Photo का क्या है सच? | वनइंडिया हिंदी

      फैक्ट चेक में यह ट्वीट फेक निकला है। इसे मनगढ़ंत बताया गया है। पता चला है कि राष्ट्रपति बाइडेन ने ऐसा कोई ट्वीट ही नहीं किया है। जब ट्विटर पर बाइडेन का @POTUS अकाउंट चेक किया तो ऐसा कोई ट्वीट नहीं मिला। इससे साफ पता चलता है कि यह ट्वीट पूरी तरह से फेक है। जो बाइडेन ने राहुल गांधी और पीएम मोदी को लेकर ऐसा कोई ट्वीट ही नहीं किया है। यह फर्जी और मनगढ़ंत ट्वीट है जिसे वायरल किया जा रहा है।

      यह भी पढ़ें- Fact Check: MBBS और जूनियर डॉक्टरों के समकक्ष हैं BSC नर्सिंग कैंडिडेट्स, क्या है INC के वायरल दावे का सच

      Fact Check

      दावा

      false

      नतीजा

      false

      Rating

      Misleading
      फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+