Fact Check: दिल्ली में नीतीश कुमार INDIA ब्लॉक की बैठक में हुए शामिल? जानिए मुलाकात की वायरल फोटो का सच
Fact Check News: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों में किसी भी एक दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिल पाया है। ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस दोनों को ही सरकार बनाने के लिए सहयोगी दलों की जरूरत है। इस बीच सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई। भाजपा सहयोगी दलों का गठबंधन एनडीए सरकार बनाने का प्रस्ताव पेश करेगा।
इस बीच सोशल मीडिया पर राहुल गांधी के साथ जेडीयू नेता और बिहार के सीएम नीतीश कुमार की एक फोटो वायरल हो रही है, जिसके लेकर दावा किया जा रहा है कि नीतीश कुमार दिल्ली में आयोजित हुई विपक्ष के इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल हुए। ऐसे में क्या है वायरल दावे का सच जानिए?

दरअसल, इस बार लोकसभा चुनाव में एनडीए को बहुमत मिला है। जिसके बाद नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे है। एनडीए ने 292 सीटों पर जीत हासिल करते हुए बहुमत का जादुई आंकड़ा पार किया है। ऐसे में सहयोगी दलों के दम पर बीजेपा सरकार बनाएगी।
वहीं विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक ने 234 सीटें हासिल की हैं। ऐसे में दोनों की धड़ों के बीच बैठकों का दौर जारी है। एक दिन पहले 5 जून को एनडीए और इंडी ब्लॉक दोनों ने ही अपने-अपने सहयोगी दलों के साथ बैठक की।
सोशल मीडिया पर फोटो वायरल
इस बीच सोशल मीडिया पर एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें राहुल गांधी के साथ नीतीश कुमार नजर आ रहे हैं। इस फोटो को लेकर दावा किया जा रहा है कि नीतीश कुमार इंडी ब्लॉग की बैठक में शामिल हुए है। एक यूजर ने फोटो पोस्ट करते हुए दावा किया कि नीतीश कुमार दिल्ली पहुंचे और इंडिया गठबंधन के सम्मानित हाई प्रोफाइल लीडर से मुलाकात की।
क्या सच में इंडी नेताओं से मिले नीतीश?
वहीं जब वायरल फोटो की पड़ताल की तो सच्चाई काफी अलग निकली। वायरल फोटो लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद हाल की नहीं बल्कि साल 2023 की हैं। पहली तस्वीर की रिवर्स इमेज सर्च करने पर 13 अप्रैल, 2023 को पब्लिश न्यू इंडियन एक्सप्रेस के एक आर्टिकल की है।
न्यूज रिपोर्ट में दावा किया गया कि यह बैठक 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले भाजपा विरोधी मोर्चा बनाने की रणनीति पर चर्चा करने के लिए थी। हालांकि बाद में इंडी गठबंधन से खुद को नीतीश कुमार ने अलग कर लिया और अब वो एनडीए और भाजपा के साथ हैं।

Fact Check
दावा
सोशल मीडिया पर एक फोटो के साथ दावा किया जा रहा है कि नीतीश कुमार ने INDI ब्लॉक की बैठक में हिस्सा लिया।
नतीजा
दावा पूरी तरह से गलत है। यह फोटो लोकसभा चुनाव से पहले इंडी गठबंधन के गठन की है। इसका मौजूदा राजनीतिक तस्वीर से कोई वास्ता नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications