Fact Check: जापान ने टीकाकरण किया बंद, आइवरमेक्टिन दवा से रातोंरात खत्म किया कोरोना, जानें वायरल खबर का सच
सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें बताया गया है कि जापान ने कोरोना वायरल टीकाकरण बंद कर दिया है और इसकी जगह आइवरमेक्टिन दवा का विकल्प चुना है
नई दिल्ली, 25 नवंबर। सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें बताया गया है कि जापान ने कोरोना वायरल टीकाकरण बंद कर दिया है और इसकी जगह आइवरमेक्टिन दवा का विकल्प चुना है। खबर के मुताबिक आइवरमेक्टिन के इस्तेमाल से जापान में रातोंरात कोरोना लगभग खत्म हो गया है। आर्टिकल में आगे कहा गया है कि अमेरिका अभी भी कोरोना वायरस के संकट का सामना कर रहा है क्योंकि वहां उपचार की उचित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया है।

जब इस खबर की पड़ताल की गई तो हमने पाया कि जापान ने कोरोना वायरस का टीकाकरण बंद नहीं किया है। इसके अलावा जापान अपने नागरिकों के लिए बूस्टर शॉट शुरू करने पर विचार कर रहा है। हमने अपनी पड़ताल में पाया कि कोरोना के इलाज के लिए जापान कई अलग-अलग दवाओं के इस्तेमाल पर विचार कर रहा है, लेकिन इन दवाओं में आइवरमेक्टिन दवा शामिल नहीं है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली को मिली नई सौगात, पिंक लाइन पर ड्राइवरलेस मेट्रो सेवाओं का संचालन शुरू
सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल हो रही है, जो लोग इस खबर को सच मान रहे हैं वह इसे शेयर भी कर रहे हैं। इस खबर को 'The Second News' वेबसाइट ने पोस्ट किया है। हमारी पड़ताल के मुताबिक जापान में 9.64 करोड़ लोगों को कोरोना की दोनों डोज दी जा चुकी हैं, जबकि 30 लाख लोग ऐसे बचे हैं जिन्हें कोरोना की एक डोज लगी है। जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ मिलकर काम कर रही एक फार्मास्यूटिकल कंपनी के मुताबिक जापानी सरकार ने रेमडेसिवर और बारिसिटिनिब जैसी दवाओं को कोरोना के इलाज में इस्तेमाल की मंजूरी दी है, लेकिन सरकार आइवरमेक्टिन का इस्तेमाल नहीं कर रही है। कंपनी के अनुसार जापान ने फाइजर और एस्ट्राजेनेका वैक्सीन को टीकाकरण के इस्तेमाल के लिए मंजूरी दी है।

Fact Check
दावा
जापान ने कोरोना वायरस टीकाकरण बंद कर दिया है और आइवरमेक्टिन के इस्तेमाल से वहां कोरोना लगभग खत्म हो गया है
नतीजा
the new is fake












Click it and Unblock the Notifications