फैक्ट चेक: क्या कर्नाटक पहले से ही कोविड की चौथी लहर का सामना कर रहा है?

बेंगलुरु, 20 अप्रैल: पूरे देश में कोरोना महामारी का कहर काफी हद तक थम गया है, लेकिन कुछ राज्यों में हालात चिंताजनक बने हुए हैं। कई दिनों से सोशल मीडिया पर ये चर्चा हो रही कि कर्नाटक कोविड की चौथी लहर का सामना कर रहा। जिस वजह से वहां पर हालात बिगड़ रहे हैं, लेकिन अब इस मामले में कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री ने सफाई दी है।

corona

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने बुधवार को कहा कि राज्य में अभी ऐसी स्थिति नहीं है, लेकिन सरकार सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठा रही। साथ ही इसको लेकर पूरी निगरानी की जा रही। उन्होंने सभी से मास्क पहनने और सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हम अन्य राज्यों के साथ भी संपर्क में हैं और सभी आवश्यक जानकारी इकट्ठा की जा रही। हम विदेशों में भी चौथी लहर के हालात को देख रहे हैं।

Recommended Video

    Covid-19 India Update: Delhi में Mask लगाना हुआ अनिवार्य, जानें Guidelines | वनइंडिया हिंदी

    एक रिपोर्ट है कि पिछले दो हफ्तों में दिल्ली और कुछ अन्य उत्तर भारतीय राज्यों में कोरोना संक्रमण में वृद्धि हुई है, लेकिन अभी कर्नाटक में ऐसे हालात नहीं हैं। राज्य में कोरोना के नए वेरिएंट की पहचान के लिए जीनोम सिक्वेंसिंग की जा रही है। कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मंगलवार को वहां 62 नए मामले सामने आए। राहत की बात ये रही कि राज्य में किसी भी मरीज की जान इससे नहीं गई। अब वहां पर कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 39,46,484 हो गई है।

    देश के क्या हैं हालात?
    पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2067 नए मामले सामने आए हैं। देश में इस एक दिन के दौरान 40 लोगों की कोरोना से मौत हुई, जबकि 1547 लोग डिस्चार्ज हुए। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की बात करें तो वो 12340 है। इसके अलावा कुल मामलों की संख्या 4,30,47,594 है, जिसमें से 4,25,13,248 मरीज ठीक हो चुके हैं। अभी तक इस महामारी ने देश में 5,22,006 लोगों की जान ली है।

    Fact Check

    दावा

    कर्नाटक में कोरोना की चौथी लहर

    नतीजा

    चौथी लहर नहीं आई है।

    Rating

    Misleading
    फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+