Fact Check: इंदिरा गांधी ने 1983 में जी20 समिट की मेजबानी की थी? जानिए वायरल वीडियो का सच
Fact Check News: भारत ने पहली बार 9-10 सितंबर को दिल्ली के प्रगति मैदान में जी-20 शिखर सम्मेलन की सफल मेजबानी की थी। इस आयोजन में 20 देशों के नेताओं ने शिरकत की। इस बीच पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि भारत ने 1983 में G20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी नहीं की थी।
इंदिरा गांधी के वीडियो को शेयर करने वालों ने दावा किया है कि यह क्लिप 40 साल पहले भारत में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन की है। ऐसे में क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई जानिए।

दावा- 40 साल पहले भी हुई थी G-20 की मेजबानी
दरअसल, सोशल मीडिया पर वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया "40 साल पहले श्रीमती इंदिरा जी ने G-20 बैठक का प्रतिनिधित्व दिल्ली में किया था, यह कोई नई बात नहीं है कि आज हम G20 बैठक कर रहे हैं , यह काम 40 साल पहले कांग्रेस कर चुकी है।"
वायरल वीडियो में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी सभा को संबोधित करती हुईं नजर आई थी। इसी के साथ क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो का अभिवादन करते हुए भी दिखाया गया है। क्लिप में इंदिरा गांधी अपने संबोधन में कहती नजर आ रही हैं कि मैं दिल्ली में आपका स्वागत करती हूं। हमारे लिए यह एक नया अनुभव है। मेजबानी करना इतनी बड़ी और प्रतिष्ठित सभा का।
वीडियो में उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि उपस्थित लोग लगभग 100 संप्रभु राष्ट्रों से संबंधित हैं, जो 'आधी दुनिया का प्रतिनिधित्व करते हैं'।
जानें वायरल वीडियो का सच?
दरअसल, जब इस वायरल वीडियो की पड़ताल की तो मामला कुछ और निकलकर सामने आया। हमने YouTube पर इसे जुड़े कीवर्ड खोज की और हमें समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस (एपी) आर्काइव चैनल द्वारा पोस्ट किया गया एक वीडियो मिला।
वीडियो का टाइटल "जीएस 07 03 1983 गुटनिरपेक्ष राष्ट्र सम्मेलन नई दिल्ली में शुरू हुआ", जिसे 14 मार्च 2022 को पोस्ट किया गया था।
यह क्लिप गुटनिरपेक्ष आंदोलन (NAM) के 7वें शिखर सम्मेलन की है, जो इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्रित्व काल में 7 से 12 मार्च 1983 के बीच दिल्ली में आयोजित किया गया था। NAM बैठक 1983 में आयोजित की गई थी और यह पहली बार था जब भारत ने शिखर सम्मेलन की मेजबानी की थी।
वीडियो में क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो को एनएएम के निवर्तमान अध्यक्ष के रूप में गांधी को जिम्मेदारी सौंपते हुए दिखाया गया है।
ऐसे में साफ होता है कि वीडियो को 1983 में इंदिरा गांधी द्वारा कथित तौर पर आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन के दृश्यों के रूप में गलत तरीके से साझा किया जा रहा है। हालांकि यह दिल्ली में आयोजित 7वें एनएएम शिखर सम्मेलन की एक क्लिप है।

Fact Check
दावा
दावा किया जा रहा है कि पूर्व पीएम इंदिरा गांधी ने 1983 में जी-20 की मेजबानी की थी।
नतीजा
वीडियो गलत है। यह क्लिप गुटनिरपेक्ष आंदोलन (NAM) के 7वें शिखर सम्मेलन की है।












Click it and Unblock the Notifications