'मेरा पद चला जाए तो जाए', Video वायरल करने पर नितिन गडकरी को आया गुस्सा, असली वीडियो किया शेयर

नई दिल्ली, 25 अगस्त। भाजपा के संसदीय बोर्ड के पुनर्गठन के बाद से ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एक बार फिर से चर्चा में है। नितिन गडकरी को भाजपा ने संसदीय बोर्ड से हटा दिया था। नितिन गडकरी को भाजपा संसदीय बोर्ड से हटाए जाने के निहितार्थ निकाले जा रहे थे कि नितिन गडकरी का एक ताजा वीडियो सामने आ गया जिसने चर्चा का बाजार गर्म कर दिया। कई सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किए गए इस वीडियो में नितिन गडकरी कह रहे हैं कि "पद गया तो गया मुझे कोई चिंता नहीं।"

वीडियो शेयर कर पूछा जा रहा सवाल

वीडियो शेयर कर पूछा जा रहा सवाल

इस वीडियो को शेयर कर ये सवाल पूछा जा रहा है कि क्या बीजेपी में सब ठीक नहीं चल रहा है। वहीं ये भी पूछा जा रहा है कि क्या नितिन गडकरी भाजपा संगठन में किनारे किए जाने से नाराज हैं। सवाल तो यह भी पूछा जा रहा है कि क्या नितिन गडकरी भाजपा छोड़ने वाले हैं। वीडियो को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी शेयर किया है।

नितिन गडकरी ने वीडियो पर दी प्रतिक्रिया

नितिन गडकरी ने वीडियो पर दी प्रतिक्रिया

वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। नितिन गडकरी ने एक पोस्ट लिखकर कहा "आज एक बार फिर मुख्यधारा की मीडिया का एक वर्ग, सोशल मीडिया और विशेष रूप से कुछ लोगों ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए एक सार्वजनिक कार्यक्रम में दिए गए मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर नापाक और मनगढ़त अभियान चलाया हुआ है।"

वीडियो शेयर करने वालों को चेतावनी

वीडियो शेयर करने वालों को चेतावनी

उन्होंने आगे लिखा "हालांकि मैं शरारती तत्वों के ऐसे दुर्भावनापूर्ण एजेंडे से अभियान से कभी परेशान नहीं हुआ हूं। लेकिन मैं चेतावनी देता हूं कि अगर यह नहीं रुका तो हमारी सरकार, पार्टी और लाखों कार्यकर्ताओं के हित में कानूनी कार्रवाई करने से भी नहीं हिचकूंगा।" इसके साथ ही गडकरी ने इस संबंध में पूरा वीडियो भी ट्वीट किया है। खबर में आगे आप दोनों वीडियो देख सकते हैं।

क्या है वायरल वीडियो में?

क्या है वायरल वीडियो में?

गडकरी का वीडियो दिखाने से पहले एक बार उस वीडियो की चर्चा करते हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आप सांसद संजय सिंह ने भी इसे शेयर किया है और कैप्शन दिया है "आखिर ऐसा क्यों बोले नितिन गडकरी जी, बीजेपी में बहुत बड़ी गड़बड़ चल रही है।" इस वीडियो में गडकरी को कह रहे हैं "मेरा गया तो गया पद, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं राजनीतिक पेशेवर नहीं हूं जो होगा सो देखा जाएगा। मैं सामान्य व्यक्ति हूं। मैं फुटपाथ पर खाने वाला, नाटक पीछे से देखने वालों में बड़ा हुआ हूं। मुझे वो जीवन बड़ा अच्छा लगता है। मैं आज भी सिक्योरिटी गार्ड छोड़ने के बाद रात में अकेले निकल जाता हूं।" इस वीडियो के ऊपर लिखा गया है कि क्या गडकरी बीजेपी छोड़ रहे हैं?

वीडियो की असल कहानी

वीडियो की असल कहानी

ये तो रही वायरल वीडियो की कहानी। अब हम आपको इस वीडियो की असली कहानी बताते हैं जिसे नितिन गडकरी ने खुद शेयर किया है। यह वीडियो पूरे 7 मिनट से ऊपर का है। यह एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम का वीडियो है जिसमें नितिन गडकरी गए थे। इसमें संबोधन के दौरान ही नितिन गडकरी ने 1996 में महाराष्ट्र सरकार में अपने मंत्री रहने के दौरान का एक किस्सा सुनाया था। नितिन गडकरी ने किस्सा सुनाते हुए कहा कि उस समय मनोहर जोशी मुख्यमंत्री थे। अमरावती जिले की मेलघाट तहसील में ढाई हजार बच्चे कुपोषण से मर गए। वहां 450 गावों में किसी में रास्ता नहीं था।

एडिटेड है वायरल वीडियो

एडिटेड है वायरल वीडियो

उन्होंने आगे बताया कि मैं पीडब्ल्यूडी मंत्री था। मीटिंग में मुख्य वन संरक्षक भी आते थे। एक बार मनोहर जोशी ने फॉरेस्ट अफसर से कहा कि ढाई हजार बच्चे कुपोषण से मर गए। वहां किसी गांव में रास्ता नहीं है। आपने फॉरेस्ट एक्ट के नाम पर सबको रोक रखा है। अफसर ने कहा सर मैं हेल्पलेस हूं। मुझसे रहा नहीं गया मैने कहा कि आप रहने दो, यह आपके बस का नहीं है। इस काम में मैं माहिर हूं। आप बस हो सके तो मेरे पीछे खड़े रहो। मेरा पद गया तो गया मुझे इसकी चिंता नहीं।" जाहिर है इसी वीडियो से क्लिप काटकर इसे वायरल किया गया है जिससे इसका पूरा संदर्भ ही कट जाता है।

Fact Check

दावा

दावा किया जा रहा कि गडकरी बीजेपी से नाराज हैं

नतीजा

दावा गलत पाया गया

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+