Fact Check:टीवी चैनलों पर दिखाई गई वीडियो क्लिप क्या मंगलुरु ऑटो रिक्शा विस्फोट से पहले की है? जानें सच
Fact Check:टीवी चैनलों पर दिखाई गई वीडियो क्लिप क्या मंगलुरु विस्फोट से पहले की है? जानें सच
Fact Check:कर्नाटक के मंगलुरू में 19 नवंबर को एक ऑटो रिक्शा में विस्फोट हुआ। जिसके बाद न्यूज चैनलों ने एक वीडियो क्लिप स्क्रीन पर शेयर करते हुए दावा किया कि ये यह विस्फोट से ठीक पहले का सीन था। साथ ही ये भी दावा किया कि फुटेज उस जगह के पास एक शराब की दुकान का है जहां विस्फोट हुआ था। सीसीटीवी फुटेज को इस दावे के साथ दिखाया गया कि इस वीडियो में दिख रहा व्यक्ति मंगलुरु बॉम्बर शारिक है। आइए जानते हैं आखिर सच्चाई क्या है?

कई न्यूज साइटों ने भी ट्विटर पर दावा किया कि सीसीटीवी फुटेज मंगलुरु विस्फोट का है। चैनलों ने यह भी दावा किया कि वीडियो में शारिक को बड़े बैग के साथ चलते हुए देखा जा सकता है। यह भी दावा किया गया कि शारिक को टोपी पहने और एक बड़ा बैग ले जाते हुए देखा जा सकता है। जैसे ही वह ऑटो की ओर चलता है वह बैग लेता है और ऑटो में रख देता है। ये भी दावा किया गया कि वीडियो फुटेज में शारिक के साथ दूसरे संदिग्ध को देखा जा सकता है।
जानें क्या है सच्चाई
बता दें टीवी चैनलों में जो क्लिप दिखाई जा रही है उससे इस घटना का कोई लेना देना नही है। जो क्लिप को दिखा कर दावा किया जा रहा है जबकि शारिक एक बैग ले गया था और उस ऑटो में सवार हो गया था जिसमें विस्फोट हुआ था, उसके साथ किसी दूसरे आरोपी के होने की बात नहीं है। पुलिस ने आरोपी व्यक्तियों की पहचान की है, लेकिन स्पष्ट रूप से यह नहीं बताया है कि उनमें से कोई भी घटना के समय शारिक के साथ था।
ऑटो रिक्शा विस्फोट की जांच से कोई संबंध नहीं
वहीं कर्नाटक पुलिस ने टीवी चैनलों पर दिखाए जा रहे वीडियो क्लिप पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दिखाए जा रहे इस वीडियो का मंगलुरु की घटना से संबंधित नहीं है। कर्नाटक राज्य पुलिस ने ट्विटर पर भी पुष्टि की कि , 'इस सीसीटीवी क्लिपिंग का हाल ही में हुए मंगलुरू ऑटो रिक्शा विस्फोट की जांच से कोई संबंध नहीं है। यह पूरी तरह से फेक है।
धमाका आतंकी घटना बताया गया
बता दें मंगलुरू में 19 नवंबर को हुआ धमाका कम तीव्रता वाला धमाका आतंकी घटना बताया गया है जबकि पुलिस ने कहा कि शारिक बम ले जा रहा था और यह गलती से फट गया। पुलिस ने मंगलुरु, मैसूरु और शिवमोग्गा में छापेमारी की और पूछताछ के लिए पांच लोगों को हिरासत में लिया है। एक संदिग्ध को तमिलनाडु के उधगमंडलम से हिरासत में लिया गया है।

Fact Check
दावा
आडियो क्लिप टीवी चैनलों पर प्रसारित की गई जिसे मंगलुरू ऑटो रिक्शा ब्लॉस्ट के पहले का बताया गया।
नतीजा
इस वीडियो क्लिप का मंगलुरू के ऑटोरिक्शा ब्लॉस्ट से कोई लेना देना नही है।












Click it and Unblock the Notifications