Fact Check: क्या सपा नेता ने ठाकुर-ब्राह्मणों को पीटने की बात कही? जाने वायरल वीडियो का सच
नई दिल्ली, 14 फरवरी: यूपी चुनाव के मद्देनजर प्रदेश में पार्टियां अपने पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश कर रही है। ऐसे में कई नेता कई तरह के भ्रामक वीडियो और कंटेंट शेयर कर रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शाहजहांपुर जिले की कटरा विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के एक नेता का 9 सेकेंड का लंबा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि राजेश यादव ने कहा है कि राज्य में सपा सरकार आने पर ठाकुर और ब्राह्मणों को पीटा जाएगा। इस वीडियो में ठाकुरों और पंडितों के लिए जातिवादी गालियों का इस्तेमाल किया गया है। बीजेपी यूपी के प्रवक्ता प्रशांत उमराव ने वायरल वीडियो को एक हिंदी कैप्शन के साथ साझा किया है। जिसमें लिखा है, सपा प्रत्याशी राजेश यादव कह रहे हैं कि अखिलेश की सरकार आने पर ब्राह्मणों-ठाकुरों को दौड़ा-दौड़ाकर मारेंगे। बता दें कि, प्रशांत उमराव ने कई बार फर्जी दावों वाली पोस्ट शेयर की हैं।

इसी वायरल वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है। साथ ही इसके साथ कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। @RahulGa73290983 ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, यह है कटरा विधानसभा समाजवादी पार्टी के नेता राजेश यादव का वोट मांगने का तरीका ठाकुरऔर पंडितों को दे रहे गाली इन पर तत्काल कार्रवाई हो। वन इंडिया ने इस वायरल वीडियो की पड़ताल की है।
हमें पडताल के दौरान सबसे पहले प्रशांत के वीडियो के नीच आए कंमेट को खंगाला। इस दौरान हमें सपा नेता के वायरल वीडियो का एक और लंबा संस्करण मिला। असली वीडियो देखने के बाद साफ है कि वायरल वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है। वीडियो के लंबे संस्करण में राजेश को यह कहते हुए सुना जा सकता है, बुधवाना और गढ़िया रंगोली के आसपास के कई लोग स्थानीय गुंडों से बहुत परेशान हैं। इस क्षेत्र में, इन छोटे स्थानीय गुंडों ने क्षेत्र के लोगों को इतना परेशान किया है कि लोगों की जान चली गई है।

वीडियो में राजेश कहते है कि, हम आपको विश्वास दिलाना चाहते हैं कि जिस दिन समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी, समाजवादी पार्टी के लोग इन (गुंडों) का पीछा करेंगे और उन्हें सड़कों पर पीटेंगे। हम स्पष्ट रूप से कहना चाहते हैं कि हमने कभी गुंडागर्दी नहीं की है और ना ही गुंडागर्दी बर्दाश्त करेंगे। हमने काक्षी को कभी कक्षिया नहीं कहा, अहीर को अहिरटा नहीं कहा, ठाकुर को ठाकुरटा नहीं कहा, पंडित को पंडिता नहीं कहा। हर किसी का अपना व्यक्तिगत सम्मान होता है।
जब हमने वायरल वीडियो को और सर्च किया तो हमें दैनिक भास्कर की दिनांक 10 फरवरी 2022 की एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के मुताबिक वीडियो वायरल होने के बाद राजेश यादव ने अज्ञात लोगों के खिलाफ सदर बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। हमारी पड़ताल से पता चलता है कि राजेश यादव के वायरल वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है। इसलिए जांच में ये वीडियो फेक साबित हुआ है।

Fact Check
दावा
वायरल वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि राजेश यादव ने कहा है कि राज्य में सपा सरकार आने पर ठाकुर और ब्राह्मणों को पीटा जाएगा। इस वीडियो में ठाकुरों और पंडितों के लिए जातिवादी गालियों का इस्तेमाल कि
नतीजा
हमारी पड़ताल से पता चलता है कि राजेश यादव के वायरल वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है। इसलिए जांच में ये वीडियो फेक साबित हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications