Fact Check: क्या सच में महिलाओं को एक-एक लाख रूप देगी कांग्रेस? क्या है वायरल वीडियो का सच?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमे दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस ने महालक्ष्मी योजना का विज्ञापन जारी किया है। लेकिन जब इस वीडियो के तथ्य की पड़ताल की गई तो दावे की हकीकत कुछ और ही निकी।

दरअसल जिस वीडियो को कांग्रेस की महालक्ष्मी योजना के विज्ञापन का बताया जा रहा है , वह प्रेगा न्यूज का प्रचार है। यह कंपनी प्रेग्नेंसी किट मुहैया कराती है। कंपनी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर 2022 में यह विज्ञापन जारी किया था।

fact check

वायरल वीडियो में कुछ महिलाओं को को करियर और मातृत्व के बीच समन्वय बनाने की बात कही जा रही है। इसे चुनौती बताते हुए वीडियो में कहा गया है कि महिलाओं को सशक्त होने की जरूरत है।

इस वीडियो में एक और विंडो नजर आती है जिसमे राहुल गांधी दिख रहे हैं जोकि कांग्रेस की महाक्ष्मी गारंटी योजना के बारे में बता रहे हैं। वो दावा कर रहे हैं कि केंद्र में सरकार बनने के बाद कांग्रेस हर वर्ष महिलाओं को एक लाख रुपए मुहैया कराएगी।

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने वीडियो शेयर किया है, जिसमे लिखा गया कि कांग्रेस ने महालक्ष्मी योजना पर नया जोरदार प्रचार विज्ञापन जारी किया है। खटा खट खटा खट। प्रशांत किशोर कभी भी ऐसा शानदार विज्ञापनों और योजनाएं का जिक्र नहीं करते हैं, वो बस कमजोर विपक्षा का रोना रोते हैं।

फैक्ट चेक में इस वीडियो की पड़ताल की गई, जिसमे पता चला कि यह वीडियो प्रेगा न्यूज के एड कैंपेन #SheCanCarryBoth का हिस्सा है। जिसे 2022 में महिला दिवस के मौके पर रिलीज किया गया था।

इस वीडियो को यूपीएससी नाम के फेसबुक अकाउंट से पहली बार 15 अगस्त 2022 को शेयर किया गया था। वीडियो में प्रेगा न्यूज का लोगो भी लगा है। आखिर में इस विज्ञापन में महिला दिवस की बधाई भी दी जाती है।

यूट्यूब पर भी प्रेगा न्यूज के चैनल पर इस वीडियो को 2022 में शेयर किया गया था। 19 फरवरी 2022 को इस वीडियो को अपलोड किया गया था। वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया कि मां बनना एक सुखद एहसास है।

लेकिन क्या इससे आपकी महत्वाकांक्षा और सपनों पर असर पड़ेगा। यह महिला दिवस प्रेगा न्यूज के साथ समाज को ना कहने वालों से मुक्ति दिलाने और महिलाओं में #SheCanCarryBoth आत्मविश्वास लाने का समय है।

कांग्रेस की महालक्ष्मी योजना की बात करें तो इस योनजा के तहत महिलाओं को प्रति वर्ष एक लाख रुपए देने का वादा किया गया है। इस योजना के तहत हर महीने महिलाओं के बैंक खाते में 8500 रुपए ट्रांसफर किया जाएगा।

बहरहाल जो वीडियो कांग्रेस की महालक्ष्मी योजना के साथ जोड़कर साझा किया जा रहा है वह कांग्रेस का नहीं है। यह प्रेगा न्यूज कंपनी का वीडियो है। लिहाजा इस वीडियो का कांग्रेस से कोई लेना देना नहीं है।

Fact Check

दावा

कांग्रेस ने महालक्ष्मी योजना का विज्ञापन जारी किया

नतीजा

वीडियो प्रेगा न्यूज कंपनी का है, कांग्रेस का इससे कोई लेना देना नहीं।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+