Fact Check: हर्षाली मल्होत्रा को 'भारत रत्न' मिलने की खबर का क्या है सच?

Fact Check: हर्षाली को मिले अवार्ड मिलने की खबर को भ्रामक तरीके चलाया गया

मुंबई, 5 फरवरी: सलमान खान के साथ फिल्म बजरंगी भाईजान में मुन्नी का किरदार निभाकर मशहूर हुईं हर्षाली मल्होत्रा साल 2021 का भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया है। फिल्म बजरंगी भाईजान में शानदार एक्टिंग करने के लिए दिया गया है। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने 10 जनवरी को उनको ये पुरस्कार दिया। हर्षाली ने खुद सोशल मीडिया पर अवार्ड लेते हुए अपनी तस्वीरें शेयर की हैं और इसके लिए गवर्नर को धन्यवाद कहा है। कई न्यूज पोर्टल पर उनको मिले इस अवार्ड की खबर को गलत हेडलाइन से चलाया जा रहा है, जिसके स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर आने से लोगों में एक भ्रम पैदा हो रहा है।

ोंेम्

कई वेबसाइट्स ने भ्रामक हेडलाइन लगाते हुए लिखा है कि बजरंगी भाईजान फिल्म की मुन्नी को भारत रत्न पुरस्कार मिला है। इसको फेसबुक परभी शेयर किया जा रहा है, जिस पर लोग सवाल कर रहे हैं कि आखिर हर्षाली को भारत रत्न अवार्ड कैसे मिल गया है? दरअसल हर्षाली के मिले अवार्ड को भारत रत्न लिखे जाने से इसे कई लोग केंद्र सरकार की ओर से दिए जाने वाला भारत रत्न पुरस्कार समझ रहे हैं। हर्षाली को 'भारत रत्न' नहीं बल्कि 'भारत रत्न डॉ. बीआर अंबेडकर पुरस्कार' मिला है। इस पुरस्कार को एक एक निजी संस्था देती है। महाराष्ट्र के राज्यपाल ने सिर्फ पुरस्कार दिया है। इसका महाराष्ट्र या भारत सरकार से कोई सीधा ताल्लुक नहीं है।

ंेम

ये पुरस्कार हर्षाली मल्होत्रा से पहले फिल्म एक्टर सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरोय, तुषार कपूर, ऋचा चड्डा, शबाना आजमी, आशा पारेख, धर्मेंद्र, गायक सोनू निगम, अदनान सामी, पंकज उधास, उदित नारायण, अलका याज्ञनिक और खिलाडियों में धनराज पिल्लै, विनोद कांबली, चेतन शर्मा, आरपी सिंह, साइना नेहवाल और मेरीकॉम को भी मिल चुका है। साफ है कि इस पुरस्कार का पूरा नाम ना लिखते हुए भारत रत्न कहना उचित नहीं है।

Fact Check

दावा

हर्षाली मल्होत्रा को भारत रत्न अवार्ड दिए जाने का दावा

नतीजा

दावा गलत, हर्षाली को एक संस्था ने दिया है पुरस्कार

Rating

Mostly False
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+