बुर्का पहन छात्राओं ने क्या सच में 'जय श्री राम' के सांग पर किया डांस? जानिए हकीकत

रामनवमी के मौके सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया गया। जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि बुर्का पहने छात्राएं जिस गीत पर डांस कर रही हैं उसके बोल "जय श्रीराम" हैं।

Girls Dance wearing burqa

Fact-Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बुर्का पहने छात्राओं के एक ग्रुप को एक गीत पर जोरदार डांस करते हुए देखा गया। ये वीडियो बांग्लादेश के एक गर्ल्स स्कूल का है। दावा किया जा रहा है इस गीत के बोल "जय श्रीराम" हैं। लेकिन जब दावे की तथ्यों के आधार पर जांच की गई तो सच कुछ और निकाल। दरअसल ये वीडियो बांग्लादेश के एक स्कूल का है। जिसमें छात्राएं डांस करती दिख रही हैं। खास बाद है ये डांस बुर्का पहनकर किया जा रहा है।

वायरल वीडियो में छात्राओं के ग्रुप के साथ लाल साड़ी में एक लड़की भी डांस करती देखी जा सकती है। वीडियो के साथ टेक्स्ट में कहा गया, "जब आपके डांस टीचर एक कटार हिंदू हों।" लेकिन क्या सच में वीडियो में दिख रही लड़कियां "जय श्री राम" के नारे पर डांस कर रही थीं? इसकी जांच की गई तो पया गया कि वायरल वीडियो में मूल वीडियो में ऑडियो को रिप्लेस कर दिया गया था। गूगल पर मूल वीडियो की ऑडियो को रिप्लेस कर शेयर किए गए इसी वीडियो का कई एडिटेड वर्जन मिला। वीडियो में बंगाली गाना सुना जा सकता है।

फैक्ट चेक के अगले स्टेप में देखा गया कि स्कूल की दीवार पर बांग्ला भाषा में "मदारीपुर गर्ल्स हाई स्कूल" लिखा है, जो बांग्लादेश के ढाका डिवीजन में स्थित मदारीपुर जिले में स्थित है। मूल वीडियो 27 फरवरी, 2023 को मदारीपुर गर्ल्स हाई स्कूल की ओर से अपलोड किया गया था। वीडियो में कुछ लड़कियों को हाथों में बांग्लादेश का राष्ट्रीय ध्वज लेकर डांस करते हुए देखा जा सकता है। वायरल वीडियो में दिख रही लड़कियों को वही लाल और हरी साड़ी पहने देखा जा सकता है। वीडियो के डिटेल्स में लिखा है, "मादीपुर गर्ल्स हाई स्कूल, वार्षिक खेल दिवस का प्रदर्शन।" ऐसे वायरल वीडियों में गाने को बोल को लेकर किया जा दावा पूरी तरह गलत है।

Recommended Video

      Bihar Board 10th Result 2023: बिहार बोर्ड 10वीं के Toppers को मिलेंगे ये अवॉर्ड | वनइंडिया हिंदी

      Fact Check

      दावा

      वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि बुर्का पहले महिलाएं जय श्रीराम बोल के गाने पर डांस कर रही हैं।

      नतीजा

      वायरल वीडियो बांग्लादेश के एक बालिका विद्यालय मदारीपुर गर्ल्स हाई स्कूल का है। मूल वीडियो के ऑडियो को जय श्रीराम बोल के गाने के साथ रिप्लेश किया गया है। ऐसे में वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा फर्जी ह

      Rating

      Misleading
      फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+