Fact Check: कोरोना वैक्सीन ना लेने वाले लोगों को कैंप में कैद कर रही अमेरिकी सरकार?

Fact Check: कोरोना वैक्सीन ना लेने वाले लोगों को कैंप में कैद कर रही अमेरिकी सरकार?

मुंबई, 3 अगस्त: दुनियाभर में बीते डेढ़ साल से कोरोना महामारी का कहर जारी है। इस बीमारी से बचने के लिए वैक्सीन को सबसे अहम माना जा रहा है। ऐसे में दुनियाभर की सरकारें अपने नागरिकों से टीका लगवाने की अपील कर रही हैं। कई देश सिर्फ टीका लगवाने के बाद ही अपने देशों में प्रवेश की इजाजत दे रहे हैं। ऐसे में कई तरह के दावे भी सामने आ रहे हैं। अमेरिका को लेकर एक मैसेज सामने आया है, जिसमें कहा गया है कि अमेरिका में सभी को टीका लगवाना जरूरी होगा। जो लोग टीका नहीं लेंगे उनको जो बाइडेन की सरकार कैंप में रखेगी। जांच करने पर सामने आया है कि इस दावे में सच्चाई नहीं है।

coronavirus

Recommended Video

    Fact Check: Corona Vaccine न लगवाने वालों को Camps में कैद कर रही US Govt ? | वनइंडिया हिंदी

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मैसेज में दावा किया गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने टीका ना लेने वाले लोगों को कैपों में हिरासत में रखने की घोषणा की है, जब तक कि वे अपनी वैक्सीन नहीं ले लेते। इसकी पुष्टि के लिए एक खबर का स्क्रीनशॉट का भी शेयर किया जा रहा है।

    इंडिया टुडे ने इस वायरल मैसेज की जांच करने पर पाया है कि एक वेबसाइट में व्यंग्य लेख छपा था, जिसमें मजाकिया लहजे में कहा गया था कि अमेरिका में टीका ना लेने पर कैपों में रखा जाएगा। दरअसल इस व्यंगात्मक लेख को एकदम अलग संदर्भ में सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। अमेरिकी सरकार ने टीकों को अनिवार्य नहीं किया है और वायरल मैसेज में किया गया दावा पूरी तरह से गलत है।

    बता दें कि अमेरिका में दुनिया के सबसे ज्यादा कोरोना के मामले आए हैं। अमेरिका में साढ़े तीन करोड़ से ज्यादा कोरोना केस हैं और सवा छह लाख से ज्यादा मौतें कोरोना से हुई हैं। अमेरिका के बाद भारत और फिर ब्राजील में कोरोना के केस मिले हैं।

    Fact Check

    दावा

    अमेरिका में वैक्सीन ना लेने पर कैंप में रखा जाएगा लोगों को

    नतीजा

    वायरल मैसेज में किया गया दावा एकदम झूठा, इसमें सच्चाई नहीं

    Rating

    Misleading
    फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+