Fact Check: क्या सरकार मुद्रा योजना के तहत 2% ब्याज पर दे रही है 1 से 5 लाख तक का लोन
Fact Check: क्या सरकार मुद्रा योजना के तहत मिल रहा 2% ब्याज पर 1 से 5 लाख तक का लोन
नई दिल्ली, 27 अगस्त: कोरोना महामारी के आने के बाद लोगों की मोबाइल और इंटरनेट पर निर्भरता काफी बढ़ गई है। इंटरनेट से हम कई जानकारी लेते हैं लेकिन कई बार भ्रामक बातें भी इस माध्यम पर हमें मिल जाती हैं। खासतौर से सोशल मीडिया पर इस तरह के काफी मैसेज देखने को मिल रहे हैं, जिनका सच्चाई से कोई वास्ता नहीं है। ऐसा ही एक मैसेज सोशल मीडिया पर आया है, जिसमें कहा गया है कि अगर किसी को लोन की जरूरत है तो वो मुद्रा योजना के तहत लोन ले सकता है, जिसमें सिर्फ 2 फीसदी ब्याज देना पड़ेगा। इस मैसेज के बारे में जांच करने पर पाया गया है कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है।

वायरल हो रहे मैसेज में कहा गया है कि मुद्रा योजना में केंद्र सरकार कम ब्याज दरों पर लोन दे रही है ताकि कोरोना के बाद अब लोग आसानी से अपना कामकाज शुरू कर सकें। इस मैसेज में एक नंबर भी शेयर किया गया है, जिस पर लोन के लिए कॉल करना है। पीआईबी की फैक्ट चैक ने अपने ट्विटर से इसको लेकर आगाह किया है किसरकार ऐसी कोई स्कीम नहीं चला रही है और ये मैसेज फर्जी है।
पीआईबी ने अपने ट्वीट में लिखा है, धोखाधड़ी के उद्देश्य से भेजे गए एक सन्देश में यह दावा किया जा रहा है कि मुद्रा योजना के तहत 2 प्रतिशत ब्याज पर 1 से 5 लाख रुपए तक का लोन मिल रहा है। यह आर्थिक धोखाधड़ी का एक प्रयास है। आप इस पर विश्वास ना करें और ऐसे किसी संदिग्ध लिंक या प्लेटफॉर्म पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा ना करें।
लगातार वायरल हो रहे हैं फेक मैसेज
सोशल मीडिया पर फेक मैसेज लगातार देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में वर्क फ्रॉम होम को लेकर वॉट्सऐप पर एक मैसेज वायरल हुआ था। जिसमें कहा गयाकि सरकार एक संगठन के सहयोग से घर से काम करने के अवसर दे रही है। इसमें रजिस्ट्रेशन कराने पर लोगों को 50 रुपये मिलेंगे। इसका काम शुरू करने के लिए एक मोबाइल फोन और स्टार्टअप पूंजी के तौर पर 300 रुपये की जरूरत होगी। बस 5 मिनट की ट्रेनिंग होगी और आप पैसे कमाने लग जाएंगे। भारत सरकार की समाचार संस्था प्रेस इनफॉरमेशन ब्यूरो (पीआईबी) की ओर से इसको भी फेक बताया गया तो इसे शेयर करना बंद किया।

Fact Check
दावा
मुद्रा लोन के तहत 2 फीसदी ब्याज पर मिल रहा लोन
नतीजा
दावा फर्जी, वायरल मैसेज में सच्चाई नहीं












Click it and Unblock the Notifications