Fact Check: क्या है चित्रकूट में ट्रक के ऊपर मंडरा रहे भूत की सच्चाई?
सोशल मीडिया पर भूत से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा। कुछ लोगों ने तो इसे चित्रकूट का बता दिया, लेकिन अब इसकी सच्चाई सामने आ गई है।

क्या वास्तव में भूत होते हैं? इस सवाल का जवाब आज तक कोई नहीं दे पाया। सोशल मीडिया के इस दौर में भूतों से जुड़े कई वीडियो सामने आते रहते हैं। बहुत से लोग तो धड़ाधड़ इनको फॉरवर्ड भी कर देते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही भूत वाले वीडियो की सच्चाई बताने जा रहे, जिसको जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
यूट्यूब पर एक वीडियो डाला गया है। जिसमें एक ट्रक के ऊपर भूत मंडराता हुआ दिखाई दे रहा। कुछ लोगों ने इसको डाउनलोड किया और उसके अलग-अलग हिस्से को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद लोग इसे चित्रकूट और यूपी के मेरठ का बता रहे, लेकिन इसकी सच्चाई कुछ और ही है।
वायरल वीडियो जब आप देखेंगे तो उसमें आपको डरावनी म्यूजिक मिल जाएगी। इसके अलावा गाड़ी के ऊपर अजीब सी आकृति दिखेगी। जिसको देखकर आपको भी लगेगा कि ये असली भूत है, लेकिन मामला सारा VFX का है।
हमने जब इस वीडियो की जांच की तो पता चला कि ये वीडियो ना तो चित्रकूट का है और ना ही मेरठ का। इसको VFX की मदद से तैयार किया गया है। बाद में व्यूज के लिए किसी ने इसको यूट्यूब पर डाल दिया और फिर ये वायरल होता चला गया। ऐसे में आप से भी अपील की जाती है कि अगर इस तरह का कोई वीडियो आपको दिखे तो उसे शेयर करने के बजाए पहले उसकी सच्चाई जानें।
क्या होता है VFX?
VFX एक हाईटेक तकनीकी है, जिसका ज्यादातर इस्तेमाल फिल्मों में किया जाता है। इसमें एक फुटेज को कंप्यूटर-जनित डिजिटल इमेजरी (CGI) के जरिए कल्पनीय दृश्यों में बदल दिया जाता है। इसी को VFX या Visual effects कहते हैं। वायरल वीडियो में ट्रक के वीडियो को शूट किया गया। उसके ऊपर भूत के VFX को फिट कर दिया गया। इसी वजह से लोग इसे देखकर धोखा खा जा रहे हैं।

Fact Check
दावा
चित्रकूट में गाड़ी पर दिखा भूत।
नतीजा
वीडियो VFX की मदद से बनाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications