Fact Check: 2022-23 की पहली तिमाही के बाद GDP ग्रोथ का क्या है सही आंकड़ा? गलत जानकारी हो रही है वायरल
नई दिल्ली, सितंबर 01। हाल ही में राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में भारत की जीडीपी ग्रोथ 36.85 लाख करोड़ रहने का अनुमान जताया है जो कि पिछले साल के मुकाबले 13.5 प्रतिशत अधिक है। आपको बता दें कि 2021-22 वित्त वर्ष की पहली तिमाही में जीडीपी ग्रोथ 32.46 लाख करोड़ थी। भारतीय अर्थव्यवस्था से जुड़ी इस अहम जानकारी से संबंधित सोशल मीडिया पर गलत जानकारियां भी वायरल होना शुरू हो गया है।

क्या है वायरल ट्वीट का दावा?
दरअसल, सोशल मीडिया पर @Subhashgarg1960 नाम के ट्विटर अकाउंट से किया गया एक ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में दावा किया गया है कि वित्त वर्ष 2022-23 में 3 साल के बाद पहली तिमाही में भारत की जीडीपी ग्रोथ 3.3 फीसदी बढ़ी है।
वायरल ट्वीट का क्या है आंकड़ा
ट्वीट में कहा गया है कि 2019-20 की पहली तिमाही में भारत की जीडीपी ग्रोथ 33.05 ट्रिलियन थी जो 2022-23 की पहली तिमाही के बाद सिर्फ 34.43 ट्रिलियन तक पहुंची है। ऐसे में तीन साल के अंदर सिर्फ 3.3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। ट्वीट में आगे कहा गया है कि क्या यह 13.5 प्रतिशत साल में हुई बढ़ोतरी को सेलिब्रेट करना का समय है या फिर सीरियस आत्म चिंतन करने का वक्त है।
जानिए वायरल ट्वीट की सच्चाई
आपको बता दें कि भारत सरकार की फैक्ट चेक संस्था पीआईबी ने अपनी पड़ताल में इस वायरल ट्वीट को फेक करार दिया है। गुरुवार को पीआईबी की ओर से किए गए एक ट्वीट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में जीडीपी ग्रोथ 34.42 प्रतिशत होने का दावा करने वाला ट्वीट पूरी तरह से फर्जी है। पीआईबी ने सही आंकड़ा बताते हुए कहा है कि सही आंकड़ा 36.85 लाख करोड़ है।
A tweet claims that the GDP in Q1: 2022-23 is at Rs. 34.42 trillion #PIBFactCheck
▶️This claim is #FAKE
▶️The GDP Q1 2022-23 is at Rs 36.85 Lakh Crorehttps://t.co/mjfKV0S7tB pic.twitter.com/36iyahzodg
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) August 31, 2022

Fact Check
दावा
Viral tweet claim is false
नतीजा
Viral tweet claim is false












Click it and Unblock the Notifications