जानिए टास्क फोर्स के सुझाव पर क्या सचमुच लॉकडाउन बढ़ाने जा रही मोदी सरकार?
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए देश में लॉकडाउन तीन मई तक बढ़ा दिया गया। जैसे-जैसे तीन मई की तारीख नजदीक आ रही वैसे-वैसे लॉकडाउन खत्म होगा या आगे बढ़ेगा इसको लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। पहले ही सोशल मीडिया पर लॉकडाउन को लेकर कई न्यूज वायरल हो रही थी और अब तो एक टीवी चैनल ने ये न्यूज प्रसारित कर दी, जिसमें दावा किया जा रहा हैं कि पीएम मोदी द्वारा इस देशव्यापी लॉकडाउन को आगे बढ़ाया जाने का फैसला लिया गया हैं। आइए जानते हैं कि एक टेलीवीजन चैनल में जो दावा किया जा रहा है उसमें क्या सच्चाई हैं?
Recommended Video
Fight against Corona: Survey में खुलासा, PM Modi दुनिया के Top Leader | Lockdown | वनइंडिया हिंदी

दरअसल, एक टेलीविज़न चैनल ने दावा किया है कि 3 मई से आगे राष्ट्रव्यापी बंद का विस्तार किया जाएगा। चैनल ने कहा कि नेशनल टास्क फोर्स ने सरकार को 3 मई से परे राष्ट्रव्यापी बंद का विस्तार करने का सुझाव दिया है।













Click it and Unblock the Notifications