Fact Check: जानें क्या है संजय राउत के वायरल हो रहे डांस वीडियो की सच्चाई?
नई दिल्ली: सुशांत सुसाइड केस के बाद से ही कंगना रनौत शिवसेना और महाराष्ट्र सरकार पर हमलावर हैं। इस दौरान शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कंगना को काफी कुछ उल्टा सीधा बोला था। वहीं बीएमसी ने कंगना के दफ्तर पर भी कार्रवाई की। जिसके बाद राउत सुशांत और कंगना के फैन्स के निशाने पर आ गए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे संजय राउत का बताया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें एक शख्स डांस कर रहा है। फेसबुक पर एक यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि बेशर्मी और बेईमानी की इन्तेहा तो देखिये जरा, ये नॉटी आदमी जो 2007 में जुलूसों में इस तरह नाचता था, आज खुद को छत्रपति शिवा जी महाराज की विरासत का ठेकेदार बताता है। इसके अलावा कई अलग-अलग दावों के साथ इस वीडियो को शेयर किया जा रहा है, लेकिन इसकी सच्चाई कुछ और ही है।
दरअसल जो शख्स वीडियो में दिख रहा है, उसकी शक्ल संजय राउत जैसी है। इसके अलावा कद-काठी भी उनसे मिलती है। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स इस शख्स को संजय राउत समझ रहे हैं। जांच में पता चला कि डांस कर रहे शख्स का नाम लक्ष्मण भड़गे है, जो महाराष्ट्र पुलिस में कार्यरत हैं। मौजूदा वक्त में वो परभणी पुलिस स्टेशन में सेवाएं दे रहे हैं। लक्ष्मण भड़गे के मुताबिक उन्होंने 20 नवंबर 2019 को दोस्त के बेटे की शादी में हिस्सा लिया था। ये उसी दौरान का वीडियो है। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स गलत दावे के साथ वीडियो को वायरल कर रहे हैं।

Fact Check
दावा
संजय राउत 2007 में सड़क पर कर रहे थे डांस
नतीजा
दावा गलत है...पुलिसकर्मी के वीडियो को बताया गया संजय राउत का












Click it and Unblock the Notifications