Fact Check: क्या मोदी सरकार चला रही 20 लाख वाला महाक्विज, जानें फोन पर आ रहे मैसेज की सच्चाई

नई दिल्ली, 21 मई: मोदी सरकार ने सत्ता में आते ही 'सबका साथ-सबका विकास' का नारा दिया था। जिसके तहत गरीबों और मिडिल क्लास के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। बहुत से लोग इन योजनाओं की खोज इंटरनेट पर करते रहते हैं, लेकिन अगर आपने सावधानी नहीं बरती तो आप भी ठगी का शिकार हो जाएंगे। इसको लेकर भारत सरकार ने अलर्ट जारी किया है।

fake

दरअसल इन दिनों बहुत से लोगों को मैसेज या मेल आ रहा है, जिसमें उनसे एक क्विज में भाग लेने को कहा जा रहा, जिसका नाम 'सबका विकास महाक्विज' है। मैसेज भेजने वाले का दावा है कि अगर आपने इसमें भाग लिया तो आपकी किस्मत चमक जाएगी और आप पीएम आवास योजना के तहत 20 लाख रुपये तक जीत सकते हैं। इसे लोगों से अपने परिवार और दोस्तों के साथ शेयर करने को भी कहा जा रहा। साथ ही इसमें एक लिंक भी अटैच है।

बहुत से लोग इस मैसेज की सच्चाई जाने बिना इसे तेजी से फॉर्वर्ड कर रहे। साथ ही मैसेज भेजने वालों के जाल में फंस रहे हैं। भारत सरकार के प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है। पीआईबी ने मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा कि सरकार ऐसी कोई क्विज नहीं चला रही है। ये पूरी तरह से फेक है, ऐसे में लोगों से अपील है कि वो ठगों के जाल में ना फंसे।

ऐसे आपको बनाएंगे शिकार
इस मैसेज पर दिए लिंक को खोलने पर आपसे आपकी निजी जानकारी मांगी जाएगी। अगर आपने उसे दे दिया तो ठग आपके खाते से पैसे उड़ा सकते हैं। इसके अलावा वो आपके फोन में वायरस भेजकर फोन को भी हैक कर सकते हैं। ऐसे में किसी भी लिंक को खोलने से पहले उसकी जांच कर लें।

Fact Check

दावा

महाक्विज में जीत सकते हैं 20 लाख।

नतीजा

ऐसी कोई योजना सरकार नहीं चला रही।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+