Fact Check: क्या कोरोना का XBB वेरिएंट डेल्टा से है पांच गुना ज्यादा खतरनाक?

सोशल मीडिया पर कोरोना को लेकर नए-नए दावे किए जा रहे। विशेषज्ञों ने XBB वेरिएंट को लेकर वायरल पोस्ट पर सफाई दी है।

corona

Covid Omicron XBB variant: चीन में कोरोना महामारी का कहर जारी है। वैज्ञानिकों का दावा है कि वहां कोरोना का नया वेरिएंट XBB तबाही मचा रहा। सोशल मीडिया पर भी इससे जुड़े कई वीडियो वायरल हो रहे, जिसमें अस्पतालों में मरीजों की भीड़ दिखाई दे रही। दावा किया जा रहा कि ओमिक्रॉन XBB वेरिएंट उस डेल्टा वेरिएंट से पांच गुना ज्यादा खतरनाक है, जिसकी वजह से भारत में मरीजों की संख्या बहुत ज्यादा बढ़ गई थी और हजारों लोगों ने अपनी जान भी गंवाई।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही, जिसमें दावा किया गया कि ओमिक्रॉन XBB वेरिएंट इतना खतरनाक है कि RT-PCR टेस्ट के जरिए इसका पता नहीं लगाया जा सकता है और इसमें कोई खास लक्षण भी नहीं हैं। ऐसे में इससे संक्रमित होने पर बचना मुश्किल है। लोग बिना सच्चाई जाने इस पोस्ट को तेजी से शेयर कर रहे।

इस पर विशेषज्ञों ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दावे निराधार हैं, क्योंकि XBB एक सब वेरिएंट है, ये BA.2.10.1 और BA.2.27 का रिकॉम्बिनेशन है। ऐसे में ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है।

वहीं इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ मेट्रिक्स एंड इवैल्यूएशन (आईएचएमई) के पिछले कुछ रिसर्च के आधार पर XBB को लेकर नए निष्कर्ष निकाले हैं। उन्होंने बताया कि ये वेरिएंट ज्यादा संक्रामक है, लेकिन पिछले वेरिएंट्स की तुलना में कम गंभीर है। ऐसे में लोगों को पैनिक होने की जरूरत नहीं है। बस सभी मास्क, सैनिटाइजर, सोशल डिस्टेंसिंग जैसे नियमों का कड़ाई से पालन करें।

WHO ने चीन पर क्या कहा?
WHO के डायरेक्टर टैड्रोस ऐडरेनॉम गैबरेयेसस ने भी चीन के हालात पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि चीन में गंभीर बीमारी की बढ़ती रिपोर्ट के साथ ताज स्थिति पर WHO बहुत चिंतित है। हालांकि वैश्विक स्तर पर अपने चरम पर पहुंचने के बाद से कोविड से होने वाली मौतों में 90% से अधिक की गिरावट आई है। इससे निपटने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

Fact Check

दावा

XBB वेरिएंट डेल्टा से है पांच गुना ज्यादा खतरनाक

नतीजा

दावा गलत है। XBB खुद सब वेरिएंट है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+