Fake News: वायरल ऑडियो क्लिप का दावा, नागपुर में कोरोना के 59 पॉजिटिव मामले, जानिए खबर का सच

नई दिल्ली। जैसे-जैसे देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, उतनी ही तेजी से कोरोना वायरस को लेकर अफवाह और फेक खबरों का सिलसिला भी बढ़ रहा है। सोशळ मीडिया पर कोरोना वायरस को लेकर कई फेक खबरें वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक ऑडियो मैसेज वायरल हुआ, जिसमें दावा किया जा रहा है कि महाराष्ट्र के नागपुर में अब तक 59 कोरोना के पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं।

 Fake news: Audio clip claiming 59 have tested positive for COVID-19 in Nagpur,

कोरोना वायरस को लेकर सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप को वायरल हो रहा है। इस ऑडियो क्लिप में दावा किया जा रहा है कि नागपुर में अब तक 59 लोग कोरोना वायरस के शिकार हो गए हैं, जिसमें डॉक्टर भी शामिल हैं। इस क्लिप के जरिए लोगों को डराने की कोशिश की जा रही है।

करीब 4 मिनट 52 सेकेंड के इस ऑडियो क्लिप में दो लोगों की बातचीत है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि नागपुर के कई डॉक्टर भी इसकी चपेट में आ गए हैं। इसमें कहा जा रहा है कि नागपुर में 59 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि सरकार ने इस क्लिप को फेक करार दिया है। इतना ही नहीं इस मैसेज को किसी से भी शेयर न करने की अपील की गई है। सरकार ने कहा कि अगर कोई भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को यह संदेश फॉरवर्ड करेगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। वहीं सरकार ने फेक खबरों और अफवाहों से बचने के लिए 'MyGov Corona Helpdesk' बना दिया है, ताकि फेक खबरों की वजह से लोगों को परेशानी न हो और आप फेक खबरों से बच सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+